Kotdwar Deepak Life Threat Youth Claim in Social Media Kills Mohammad Deepak Get 2 Lakh Video Sparks जो 'मोहम्मद' दीपक को मारेगा, 2 लाख दूंगा… सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो हो रहा वायरल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

जो 'मोहम्मद' दीपक को मारेगा, 2 लाख दूंगा… सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो हो रहा वायरल

Mohammad Deepak: कोटद्वार में 'मोहम्मद' दीपक नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक युवक ने वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि जो दीपक को मारेगा, उसे दो लाख दूंगा।

Mon, 9 Feb 2026 03:04 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share
जो 'मोहम्मद' दीपक को मारेगा, 2 लाख दूंगा… सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो हो रहा वायरल

Mohammad Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार शहर के गंगादत्त जोशी मार्ग पर 26 जनवरी को बाबा दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान चर्चा में आए दीपक कुमार को अब जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस धमकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है। वीडियो में दिख रहा युवक बिहार का बताया जा रहा है। उसने दीपक को जान से मारने वाले को दो लाख इनाम की घोषणा की है।

वायरल वीडियो में एक युवक काली जैकेट पहने, बड़ी मूंछें रखे और सिर पर तिलक लगाए कैमरे की ओर देखता हुआ नजर आ रहा है। युवक वीडियो में कहता है, “मोहम्मद दीपक को जो मारेगा और उसे जो हिंदू धर्म के बारे में बताएगा, उसे हम दो लाख रुपए देने का काम करेंगे।” इस दौरान युवक अपने एक हाथ में 500 रुपये के नोटों की गड्डी लहराता हुआ भी दिखाई देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवित्र हिंदू नाम के आगे मोहम्मद, यह क्या बात हुई? ‘दीपक’ विवाद में बोले CM धामी
ये भी पढ़ें:पुलिस ने मुझे थाने बुलाकर भरोसा दिलाया कि...; हमले के बाद 'मोहम्मद' दीपक

वीडियो में खुलेआम इनाम की धमकी

वीडियो में धमकी देने वाले युवक के बगल में एक अन्य युवक भी बैठा नजर आता है, जिसके हाथ में माइक है। सामने टेबल पर एक ग्लोब और लैपटॉप रखा हुआ दिखता है। पूरे दृश्य से ऐसा प्रतीत होता है कि यह वीडियो किसी रिकॉर्डिंग या बयान के दौरान बनाया गया, जिसमें खुलेआम इनाम की घोषणा की गई।

कोटद्वार कोतवाली में मुकदमा

इस गंभीर मामले को लेकर दीपक कुमार ने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और हत्या करने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

कोटद्वार कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दीपक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं, वीडियो कहां और किस उद्देश्य से बनाया गया तथा इसके पीछे किसका हाथ है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है और मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।