गर्लफ्रेंड के साथ नई साल का जश्न मनाने नैनीताल पहुंचा पति, पीछे से पहुंच गई पत्नी; फिर क्या हुआ?
गाजियाबाद का एक शादीशुदा शख्स नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाने नैनीताल पहुंचा था। पत्नी को भनक लग गई, तो पीछे से परिवार सहित पहुंच गई। फिर जो हुआ, उसका तमाशा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

गाजियाबाद का एक शादीशुदा शख्स नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाने नैनीताल पहुंचा था। पत्नी को भनक लग गई, तो पीछे से परिवार सहित पहुंच गई। फिर जो हुआ, उसका तमाशा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। गुस्साई पत्नी ने कार के शीशे फोड़ दिये, डर के मारे पति की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई।
4 दिन से जवाब नहीं दे रहा था पति
दरअसल पत्नी 4 दिनों से अपने पति को खोज रही थी। पति ने जवाब देना बंद कर दिया था। वह लगातार खोजबीन में लगी थी कि तभी पता चला कि उसका पति नैनीताल में है। वो वहां पहुंच गई और कार को खड़े देखा। पत्नी ने कार को रोकने को कहा, लेकिन पति ने गाड़ी नहीं रोकी। इस बीच पत्नी गाड़ी के बोनट पर बैठ गई, फिर भी कार नहीं रोकी और घसीटता रहा।
तोड़फोड़ होते ही भाग निकली गर्लफ्रेंड
आस-पास मौजूद लोगों ने गाड़ी को रुकवाया तो गुस्साई महिला ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस बीच पति की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई। लोगों ने जैसे तैसे गुस्साई पत्नी को शांत कराया। पुलिस आई, तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला ने बताया कि उसका नाम प्रीति शर्मा है। वह पेशे से टीचर है और उसके पति अभिषेक के साथ शादी हुए 11 साल हो गए हैं। उनकी एक बेटी भी है।
ऑफिस की लड़की से अफेयर और पत्नी की मांग
प्रीति ने आरोप लगाया है कि उसके पति अभिषेक का ऑफिस की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। पत्नी ने बताया कि वो पहले भी कई दफा दोनों को साथ में पकड़ चुकी है। लेकिन उसका पति फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रीति ने पुलिस के सामने मांग रखी है कि उस लड़की को उसके सामने लाया जाए, जो उसके पति के साथ थी।
तलाक का केस चल रहा है
महिला ने बताया कि उसके पति के साथ पहले से तलाक का केस चल रहा है। पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन