Heavy rain alert in 3 districts including Dehradun, how long will this weather last? देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

क्या मैदान क्या पहाड़, हर तरफ बारिश से हाल बेहाल। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Mon, 14 July 2025 12:12 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

क्या मैदान क्या पहाड़, हर तरफ बारिश से हाल बेहाल। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेशभर में 19 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर में सोमवार को भी कहीं- कहीं भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर चालीस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

दून शहर में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। इसके बाद प्रिंस चौक, दून अस्पताल के बाहर तहसील चौक के समीप, डीएल रोड समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। नाले-नालियां चोक होने के बाद सड़कों पर जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निगम के पार्षद और प्रभावित इलाकों के लोग लोक निर्माण अनुभाग से समस्या हल करने की मांग कर रहे हैं।

गम के आपदा कंट्रोल रूम में मोहकमपुर, ऋषि विहार, दून विहार जाखन, गुच्चुपानी अनारवाला, पित्थुवाला वार्ड स्थित महेश्वरी एन्कलेव के अलावा अन्य इलाकों से जलभराव की सूचना दी गई। इसके बाद राहत कार्य के लिए मौके पर टीमें भेजी गई। ब्रह्मलोक कालोनी सेवला कला से कंट्रोल रूम में जलभराव की शिकायत दर्ज कराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।