Jewelry Theft in Jwalapur Woman Hypnotized by Two Young Men महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल और माला ठगी, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल और माला ठगी

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दो युवकों ने ठगी की। उन्होंने महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित किया और सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Fri, 27 Feb 2026 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल और माला ठगी

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित कर सोने के आभूषण ठग लिए। इस वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, शोभा पत्नी स्वर्गीय हरभजन सिंह निवासी टिबड़ी संजय नगर ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह वह योगी विहार कॉलोनी से निकल रही थीं। एक ज्वेलरी शोरूम के सामने दो युवक उनके पास आए। आरोप है कि उन्होंने महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित किया और कानों के कुंडल और गले की सोने की माला ठगकर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे जांचे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, इस फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।