CM Pushkar Singh Dhami Criticizes Congress Amid India s Rising Global Status अमित शाह के सामने सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की बढ़ती ताकत से परेशान विपक्ष, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह के सामने सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की बढ़ती ताकत से परेशान विपक्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ताकत को मान रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

Sat, 7 March 2026 07:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
अमित शाह के सामने सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की बढ़ती ताकत से परेशान विपक्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ताकत को स्वीकार रहा है, लेकिन कांग्रेस को देश की बढ़ती प्रतिष्ठा रास नहीं आ रही है। वे शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। धामी ने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वैश्विक मंच पर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कांग्रेस अब अपने ‘युवराज’ के अपरिपक्व नेतृत्व के कारण दिशाहीन हो चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। जी-20 और वैश्विक एआई समिट जैसे आयोजन सफलतापूर्वक करके भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।