Amit Shah Urges Uttarakhand Voters to Support BJP in 2027 Elections तीसरी बार सरकार बना दो छोटे राज्यों में नंबर वन बना देंगे उत्तराखंड को: शाह, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

तीसरी बार सरकार बना दो छोटे राज्यों में नंबर वन बना देंगे उत्तराखंड को: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंडवासियों से 2027 में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सेवा की है। उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगाया और धामी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

Sat, 7 March 2026 06:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
तीसरी बार सरकार बना दो छोटे राज्यों में नंबर वन बना देंगे उत्तराखंड को: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह उत्तराखंडवासियों से केवल इतना कहने आए हैं कि 2027 में फिर चुनाव आने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ वर्षों तक उत्तराखंड की सेवा की है। इसलिए तीसरी बार भी भाजपा को मौका दें, हम उत्तराखंड को सभी छोटे राज्यों में नंबर एक पर ले जाएंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने अगले साल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता 2027 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाकर सेवा का मौका देगी। शाह ने आखिर में जनता से पूछा कि आने वाले चुनाव में ‘कमल’ के निशान पर बटन दबाकर भाजपा का समर्थन करेंगे या नहीं। इस पर उन्होंने लोगों से दोनों हाथ उठवाकर विजय का संकल्प भी दिलाया।केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठ रोकेंगेशाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बसाने का काम कर रही है। उत्तराखंड में धामी सरकार ने लगभग दस हजार से ज्यादा अतिक्रमण हटा दिए हैं। हम देश में केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेंगे। राहुल गांधी को जितना विरोध करना है, उतना विरोध करें, वो एसआईआर का भी विरोध करें। जो भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची से हटना चाहिए।सीएम ने भेंट किया ‘चार साल बेमिसाल’ स्मृति चिह्नइस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न भेंट किया। इस स्मृति चिह्न की चार परतें हैं। पहली परत सुशासन, दूसरी निवेश, तीसरी पर्यटन और चौथी कनेक्टिविटी को दर्शाती है। धामी ने शाह को पीतल की भगवान विष्णु की प्रतिमा और अंगवस्त्र भी भेंट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।