वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर जताई चिंता
हल्द्वानी में साथी संगठन ने नैनीताल जिले में वन्यजीवों के आतंक और निजी स्कूलों द्वारा बस किराए में बढ़ोतरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव रखा गया और जन जागरूकता कार्यक्रम ‘वार्डों की ओर’ शुरू करने पर सहमति बनी।

हल्द्वानी, संवाददाता साथी संगठन ने नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीवों के आतंक और निजी स्कूलों द्वारा बस किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।रविवार को झंडा पार्क में संगठन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रानीबाग क्षेत्रों में बाघ पिछले छह माह में कई महिलाओं सहित हाल ही में एक व्यक्ति को निवाला बना चुका है। संरक्षक नंदा वल्लभ गुणवंत और संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने प्रस्ताव रखा कि इन गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा जाए।
इसके लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर आनंद सिंह ठठोला की पुस्तक ‘समकालिक सामाजिक सरोकारों का संक्षिप्त संकलन’ का विमोचन भी किया गया। बैठक में आगामी महीनों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम ‘वार्डों की ओर’ शुरू करने पर भी सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता आनंद सिंह भाकुनी और संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया ने किया। बैठक में शंकर दत्त तिवारी, जीवन चंद्र पंतोला, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बोरा, आनंद सिंह रावत, मोहन सिंह, डीडी शर्मा, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, डीसी पाठक, मोहन चंद पांडे आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन