Free Medical Camp for Forest Department Staff and Families at Corbett Tiger Reserve सांवल्दे में 384 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, Haldwani Hindi News - Hindustan
More

सांवल्दे में 384 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वन विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और अन्य अधिकारियों ने शिविर का शुभारंभ किया। 384 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया, जिसमें वन कर्मचारी, उनके परिवार और स्थानीय जनजाति के लोग शामिल थे।

Sun, 26 April 2026 08:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
सांवल्दे में 384 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व, द दून स्कूल ओल्ड बॉयज सोसाइटी और केबीआर अस्पताल काशीपुर के संयुक्त सहयोग से वन विभाग परिसर सांवल्दे में वन विभाग के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कॉर्बेट डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारम्भ किया। सभी वन कर्मचारियों, उनके परिवार जनों, नेचर गाईड, जिप्सी चालकों और स्थानीय बोक्सा जनजाति के परिवार जनों समेत 384 व्यक्तियों ने शिविर का लाभ उठाया गया। यहां पार्क वार्डन बिन्दर पाल, एसडीओ अमित ग्वासिकोटी, रेंजर नवीन पाण्डे, रेंजर भानु प्रकाश हरबोला, डॉ. कुशाल अग्रवाल, डॉ. आयुष जैन, डॉ. हर्षित, डॉ. रिची सोलंकी, शिवेन्द्र सिंह, रघुवेन्द्र सिंह, अनिल पुरी, कुलदीप शिवा आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।