Godaan film is tax free in Uttarakhand announced CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान; वजह भी बताई, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान; वजह भी बताई

यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गायों की सुरक्षा पर आधारित फिल्म 'गोदान' को पूरे प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है।

Sat, 7 Feb 2026 02:18 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान; वजह भी बताई

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गायों की सुरक्षा पर आधारित फिल्म 'गोदान' को पूरे प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है। CM कार्यालय (CMO) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ये फिल्म समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। आपको बता दें कि यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। सीएम ने कहा कि सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी बढ़ावा देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में भी शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, जानें कैसे बढ़ेगी ड्राइवरों की इनकम
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में कैसा है आज का मौसम, कब होगी बारिश और बर्फबारी?
ये भी पढ़ें:सीएम धामी ने फिल्म गोदान को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश

यूपी में भी टैक्स फ्री है फिल्म

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को गो संरक्षण पर आधारित फिल्म 'गोदान' को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। लगभग दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।