gas agency owner shot dead in dehradun देहरादून में गैस एजेंसी मालिक का मर्डर, स्कूटी सवार युवकों ने सीने में गोली मारी; 15 दिन में चौथी हत्या, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून में गैस एजेंसी मालिक का मर्डर, स्कूटी सवार युवकों ने सीने में गोली मारी; 15 दिन में चौथी हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह परेड ग्राउंड स्थित स्टेडियम से टेनिस खेलने के बाद अपने घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

Wed, 11 Feb 2026 03:15 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून में गैस एजेंसी मालिक का मर्डर, स्कूटी सवार युवकों ने सीने में गोली मारी; 15 दिन में चौथी हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह परेड ग्राउंड स्थित स्टेडियम से टेनिस खेलने के बाद अपने घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की सीने पर सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे और वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के रहते थे। उनके पिता शहीद थे। उनकी माता को गैस एजेंसी आवंटित हुई थी।

सीने पर बिल्कुल सटाकर गोली मारी

जानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा सुबह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे। खेल के बाद वह तिब्बती मार्केट के पास से पाइनएप्पल खरीदकर पैदल ही अपनी कार की तरफ लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने अर्जुन के सीने पर बिल्कुल सटाकर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

पारिवारिक विवाद का राज खुला

इस हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश और रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की माता ने उच्च न्यायालय से अपने ही बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा ली हुई थी।

42 करोड़ की उधारी की बात

वहीं, गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी विजय ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। विजय के मुताबिक, मामला 42 करोड़ रुपये की उधारी से जुड़ा है और उसने एक व्यक्ति विशेष का नाम लेकर धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। मौके पर खड़ी मृतक की कार का नंबर '786' भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिना रोके वसूली, उत्तराखंड में इन 11 जगहों पर बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस शुरू
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत, इन महिलाओं को मिलेगी मदद
ये भी पढ़ें:पूर्व विधायक के भाई की फावड़े से काटकर हत्या, हत्यारोपी मानसिक रोगी

एक पखवाड़े में हत्या की चौथी घटना

शहर के बीचोबीच हत्या की खबर से सनसनी का माहौल बन गया है। क्योंकि जिले में पिछले एक पखवाड़े में लगातार हत्या की यह चौथी घटना है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा, 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, 2 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या की घटनाएं हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।