Uttarakhand weather update Heat during the day and mild chill at night when is the rain expected उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में गर्मी और रात में हल्की ठिठुरन, इन जगहों पर माइनस में तापमान, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में गर्मी और रात में हल्की ठिठुरन, इन जगहों पर माइनस में तापमान

वीकेंड पर वैलेंटाइन डे पर पहाड़ों का रुख करने वाले टूरिस्ट के लिए ये अच्छी खबर है। सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को जरूर मिलेगा जो इस बात का संकेत है कि ठंड ने अभी पूरी तरह से विदाई नहीं ली है।

Fri, 13 Feb 2026 10:11 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में गर्मी और रात में हल्की ठिठुरन, इन जगहों पर माइनस में तापमान

फरवरी का लगभग आधा महीना बीत चुका है और मौसम में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों शुष्क है। बारिश और बर्फबारी न होने के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिन में धूप खिल रही है लिहाजा गर्मी का एहसास हो रहा है। राजधानी देहरादून में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आज यानि 13 फरवरी को आसमान पूरी तरह साफ रहने वाला है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में दिन के समय गर्मी ने दस्तक दे दी है।

वीकेंड पर वैलेंटाइन डे पर पहाड़ों का रुख करने वाले टूरिस्ट के लिए ये अच्छी खबर है। सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को जरूर मिलेगा जो इस बात का संकेत है कि ठंड ने अभी पूरी तरह से विदाई नहीं ली है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठिठुरन के चलते वायरल बुखार और सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ गया है।

अगले कुछ दिनों तक मौमस शुष्क

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में धूप खिल रही है। सुबह और रात के समय ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौमस शुष्क ही रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती को पत्थरों से कुचलकर मार डाला
ये भी पढ़ें:UCC पर मोहन भागवत की बड़ी बात से खुश उत्तराखंड सरकार, 22 को आ रहे देहरादून
ये भी पढ़ें:हल्की बारिश से भी उत्तराखंड में भारी तबाही! वैज्ञानिकों की रिसर्च में कई चिंताएं

कहां कितना तापमान?

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9.6 तो उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 24.6 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तो मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है। बद्रीनाथ, गंगोत्री, हर्षिल, हेमकुंड, केदारनाथ, यमुनोत्री और मुनस्यारी में तापमान में माइनस में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।