uttarakhand congress raj bhawan march ganesh godiyal bjp government protest उत्तराखंड में दिल्ली से लौटकर एक मंच पर दिखे कांग्रेसी, राहुल की नसीहत का दिखा असर, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में दिल्ली से लौटकर एक मंच पर दिखे कांग्रेसी, राहुल की नसीहत का दिखा असर

चुनावी साल में एकजुटता दिखाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और 16 फरवरी को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजभवन कूच करने का फैसला किया है।

Fri, 30 Jan 2026 08:13 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में दिल्ली से लौटकर एक मंच पर दिखे कांग्रेसी, राहुल की नसीहत का दिखा असर

उत्तराखंड में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। चुनावी साल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमले तेज करेगी। 16 फरवरी को राजभवन कूच में अपनी ताकत का अहसास कराएगी। दिल्ली से लौटने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेता एकजुट दिख रहे हैं।

तीन महीने का रोडमैप तैयार

गुरुवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व की हुई बैठक में अगले तीन महीने का रोडमैप तैयार किया गया। तय हुआ कि भाजपा के खिलाफ राज्य से लेकर जिलावार, विधानसभावार हमला बोला जाएगा। लगातार हल्ला बोल अभियान जारी रहेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य के संसाधनों की लूट हो रही है। नौकरियों की बंदरबांट हो रही है। अंकिता भंडारी प्रकरण में आज तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं। विकास प्राधिकरण जनता को लूट रहे हैं। आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ली जा रही है। भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल खुद मान चुके हैं कि धराली में 143 लोग मलबे में दबे हुए हैं।

राहुल की नसीहत का दिखा असर, एकजुट नजर आए

देहरादून। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राज्य के क्षत्रपों को एकजुटता की कड़ी नसीहत का असर गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय में साफ नजर आया। आज की प्रेस कांफ्रेस में सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेस खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने न सिर्फ सभी नेताओं को एक साथ खड़े कर हाथ से हाथ मिलवाया, बल्कि मीडिया से विनम्रता के साथ अनुरोध भी किया कि कृपया इस फोटो को जरूर स्थान दिया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।