UKSSSC exam solving via remote access cheating gang busted in Dehradun Uttarakhand Uttar Pradesh STF big action रिमोट एक्सेस से सॉल्व कर रहे थे SSC पेपर, नकल गिरोह का देहरादून में भंडाफोड़; STF का बड़ा एक्शन, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

रिमोट एक्सेस से सॉल्व कर रहे थे SSC पेपर, नकल गिरोह का देहरादून में भंडाफोड़; STF का बड़ा एक्शन

गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षाओं में सफलता की गारंटी का दावा करते था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परीक्षा केंद्र को सील कर दिया।

Sun, 15 Feb 2026 10:49 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
रिमोट एक्सेस से सॉल्व कर रहे थे SSC पेपर, नकल गिरोह का देहरादून में भंडाफोड़; STF का बड़ा एक्शन

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एसएससी भर्ती परीक्षा में स्टूडेंट्स को पास करवाने करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने शनिवार को हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। उत्तराखंड एसटीएफ और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (परीक्षा केंद्र) में छापेमारी की गई जिसके बाद गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने की एवज में 10 से 15 लाख रुपये की मांग करता था। गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षाओं में सफलता की गारंटी का दावा करते था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परीक्षा केंद्र को सील कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परीक्षा केंद्र को सील कर दिया।

ऐसे कर रहे थे ऑपरेट

पुलिस के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर मल्टी-टास्किंग (ग्रुप-सी) परीक्षा के दौरान फर्जी आईपी (IP) एड्रेस का इस्तेमाल करके ऑनलाइन परीक्षाओं को बाईपास किया गया था। छापेमारी के दौरान परीक्षा केंद्र में यूपीएस रूम में एक खुफिया भूमिगत चैंबर मिला, जहां छिपाकर रखे गए लैपटॉप और राऊटर से रिमोट एक्सेस (कहीं और बैठे व्यक्तियों द्वारा) लेकर अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र हल किए जा रहे थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड हकम सिंह और उसके उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ परीक्षाओं के दौरान नकल माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्टिव है और गुप्त सूचनाएं मिलने के बाद ही ये कार्रवाई की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलग उत्तराखंड के लिए आंदोलन करने वालों को गिफ्ट, पेंशन राशि में हुई इतनी बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें:हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती को पत्थरों से कुचलकर मार डाला
ये भी पढ़ें:UCC पर मोहन भागवत की बड़ी बात से खुश उत्तराखंड सरकार, 22 को आ रहे देहरादून

रकम लेकर अभ्यर्थियों को बनाते थे बेवकूफ

पुलिस के मुताबिक अगर अभ्यर्थी खुद के दम पर परीक्षा पास कर लेता तो गिरोह इसका क्रेडिट खुद लेता और रकम हड़प लेता था और वहीं अगर फेल हो जाता तो उसे ये कहकर बेवकूफ बनाया जाता था कि अगली परीक्षा में रियायत दी जाएगी। मालूम हो कि बीते साल सितंबर में उत्तराखंड सरकार ने नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।