हरिद्वार में लक्जरी बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 चालान और 6 बसें सीज
हरिद्वार में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 45 लक्जरी और यात्री बसों के चालान किए गए, 6 बसों को सीज किया गया। फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों के पालन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हरिद्वार। हरिद्वार में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 45 लक्जरी और यात्री बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 6 बसों को सीज कर दिया गया। साथ ही 5 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है। एआरटीओ नेहा झा और कृष्णा पलारिया के नेतृत्व में चली कार्रवाई में फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, जीपीएस, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। विभाग ने नियमों के पालन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन