Government Teachers Association objects to holding elections during holidays in Pauri पौड़ी में छुट्टियों में चुनाव कराएं जाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने जताया एतराज, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

पौड़ी में छुट्टियों में चुनाव कराएं जाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने जताया एतराज

पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ ने छुट्टियों के दौरान संघ के चुनाव कराएं जाने संबंधी शिक्षा

Fri, 17 April 2026 12:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
पौड़ी में छुट्टियों में चुनाव कराएं जाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने जताया एतराज

पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ ने छुट्टियों के दौरान संघ के चुनाव कराएं जाने संबंधी शिक्षा निदेशक के पत्र पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में जिला कार्यकारिणी ने प्रांतीय कार्यकारिणी को भी पत्र लिखा है। राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भवान सिंह नेगी और जिला मंत्री व्रिजेंद्र बिष्ट ने कहा है कि संघ के संविधान संशोधन संबंधी जो पत्र निदेशक ने भेजा है। उस पर संघ को आपत्ति है और इसमें संशोधन करने की मांग की गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने गुरुवार को जारी पत्र में चुनाव प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से अवकाश अवधि में कराएं जाने की बात कही गई है, लेकिन यह व्यवस्था व्यवहारिक दृष्टि से उपयुक्त नहीं है।अवकाश

के दौरान अधिकतर शिक्षक अपनी तैनाती स्थल से बाहर रहते हैं, जिस पर ऐसे शिक्षक चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने से वंचित हो सकते है। ऐसे में संघ के वोटिंग का प्रतिशत भी कम होने की पूरी आशंकाएं है। पदाधिकारियों ने कहा कि ब्लाक स्तर पर वोटिंग होने से ब्लाकों में समुचित प्रबंधन और  निगरानी करना भी आसान नहीं होगा। वहीं चुनाव के लिए शिक्षकों को किसी प्रकार का अवकाश न देने का प्रावधान भी किया गया है, यह भी उचित नहीं है। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना व्यावहारिक रूप से कठिन हो जाएगा। ऐसे में भी शिक्षकों की भागीदारी वोटिंग में कम हो सकती है। पदाधिकारियों ने  प्रांतीय कार्यकारिणी और निदेशक माध्यमिक शिक्षा  से मतदान को लेकर किए गए संशोधन को ठीक करने की मांग की है। हालांकि पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों के वोटिंग में हिस्सा लिए जाने के प्रयासों की सराहना की है। मांग की है कि स्कूल कार्यदिवस पर ही चुनाव करवाएं जाए और  आकस्मिक अवकाश की व्यवस्था भी की जाए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।