लोहियानगर कब्रिस्तान के लिए पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज के संघर्ष को सराहा
देहरादून में मुस्लिम समाज के लिए कब्रिस्तान की जमीन आवंटित करने के लिए पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज के प्रयासों की सराहना की गई। उनकी मेहनत और नगर निगम के सहयोग से मुस्लिम कॉलोनी को कब्रिस्तान मिला। इसके निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कराई गई।

देहरादून। मुस्लिम समाज हित में कब्रिस्तान के लिए नगर निगम से जमीन आवंटित कराने वाले रीठा मंडी के पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज के संघर्षपूर्ण प्रयासों को मुस्लिम समुदाय ने सराहा है। लोगों ने कहा कि उन्होंने समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। मुस्लिम कॉलोनी में बैठक कर अब्दुल अजीज के प्रयासों और नगर निगम में लाए गए प्रस्ताव के माध्यम से ही मुस्लिम समुदाय को यह कब्रिस्तान आवंटित हो सका था। नगर निगम के तत्कालीन मेयर विनोद चमोली के सहयोग को भी सराहा गया और शुक्रिया अदा किया। आवंटन के बाद तुरंत ही कब्रिस्तान को समाज के सुपुर्द कर दिया गया था।
अब्दुल अजीज के प्रयासों से कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कराई गई थी। इस दौरान हाजी नईम, जावेद कुरैशी, शाहिद, वसीम अहमद, राशिद, मोहम्मद फारूक, शमीम, अयूब अंसारी, परवेज, आजम और जमील अहमद आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन