dehradun bangladeshi woman arrested fake indian documents patel nagar police देहरादून में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रही थी; फर्जी दस्तावेज बरामद, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रही थी; फर्जी दस्तावेज बरामद

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने दो साल से नाम बदलकर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से फर्जी आधार और पैन कार्ड के साथ मूल बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।

Fri, 9 Jan 2026 07:48 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रही थी; फर्जी दस्तावेज बरामद

देहरादून के पटेलनगर थाना पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह पिछले दो साल से नाम बदलकर और फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रह रही थी। महिला के पास से कई फर्जी दस्तावेज और एक बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुआ है।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुबेदा बेगम (40 वर्ष) पुत्री सादिक मियां निवासी बांग्लादेश बताया। इसने करीब चार साल पहले कोविड काल के दौरान उसने अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था। दो साल पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान उसने वहां के निवासी कौशर शाह से निकाह कर लिया। करीब दो साल पहले वह अपने पति के साथ देहरादून आई थी। उसका पति दुबई में काम कर रहा है और वह यहां घरों में झाड़ू-पोछा कर अपना गुजारा कर रही थी।

मददगारों पर गिरेगी गाज

पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने महिला को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनाने में मदद की। एसएसपी ने बताया कि बिना दस्तावेजों की जांच किए वोटर कार्ड बनाने वाले विभाग के संबंधित कर्मी भी पुलिस के रडार पर हैं। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

चोरी के आरोप में जम्मू-कश्मीर के दो युवक धरे

देहरादून। पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और मूर्तियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक पौड़ी जिले का गैंगस्टर भी है। आरोपियों ने अपने नाम जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन (38) और फरीद (35) बताए। दोनों ही जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।

नाम बदलकर बनाए फर्जी दस्तावेज

एसएसपी देहरादून के अनुसार महिला ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए जालसाजी का सहारा लिया। उसने सुबेदा बीबी, मोनी और प्रिया रॉय जैसे अलग-अलग नामों से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाए। इन्हीं के आधार पर उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बनवा लिए थे। पुलिस को उसके पास से सुबेदा बेगम के नाम का मूल बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।