Chinyalisaur and Gauchar Airstrips Now Under Army Control Boosting China Border Security and Char Dham Pilgrimage चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियां सेना के हाथ, चीन सीमा पर सुरक्षा के साथ चारधाम यात्रा भी संवरेगी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियां सेना के हाथ, चीन सीमा पर सुरक्षा के साथ चारधाम यात्रा भी संवरेगी

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियां अब सेना के हवाले किए जाने से संवरेगी। इससे न सिर्फ चीन सीमा पर सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि चारधाम यात्रा भी संवरेगी। सरकार ने बुधवार को फैसला लिया।

Thu, 29 Jan 2026 09:55 AMGaurav Kala देहरादून
share
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियां सेना के हाथ, चीन सीमा पर सुरक्षा के साथ चारधाम यात्रा भी संवरेगी

उत्तराखंड की गौचर और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियां सेना के पास जाने से संवर जाएंगी। इससे न केवल बुनियादी सुविधाओं का विकास हो पाएगा बल्कि आम लोगों को कई नई सुविधाएं भी मिल जाएंगी। ये दोनों हवाई पट्टियां चीन सीमा के काफी पास हैं। सेना के हवाले किए जाने से किसी भी आपात स्थिति में सेना और भारी मशीनरी को समय पर पहुंचाया जा सकेगा।

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों के विकास का काम पिछले कई दशकों से चल रहा है। लेकिन अभी तक दोनों ही हवाई पट्टियों पर नियमित रूप से बड़े हवाई जाहजों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अब सरकार ने यह हवाई पट्टियां सेना को देने का फैसला किया है। जिससे यहां सुविधाओं का विकास तेजी से होने की उम्मीद है। हवाई पिट्टियां सेना को मिलने से न केवल रनवे की समस्या दूर हो पाएगी बल्कि अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए बजट की सुविधा बढ़ जाएगी। यहां से सेना के साथ ही आम लोगों की हवाई उड़ान की जरूरतें पूरी होंगी। आपदा के समय राहत बचाव कार्यों में तेजी आएगी, हेली एंबुलेंस सेवाओं का भी संचालन हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई लैंड परचेज पॉलिसी से योजनाओं के लिए जमीन जुटाना अब आसान, सरकार के बड़े फैसले
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में ग्रीन हाइड्रोजन नीति को धामी सरकार की मंजूरी, कैबिनेट के 8 फैसले

बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण होगा

वायु सेना के पास हवाई पट्टियों के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होती। जिससे यहां पर बुनियादी ढ़ांचे का विकास होगा। खासकर रनवे का विस्तार होने से इन हवाई पट्टियों पर बड़े मालवाहक विमान भी उतर पाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान भी इन हवाई पट्टियों का उपयोग संभव हो पाएगा।

नाइट लैंडिंग की सुविधा विकसित होगी

गौचर और चिन्यालीसौड़ में अभी रात में विमान उतारना कठिन है। अब वायु सेना यहां आधुनिक लाइट सिस्टम और रडार लगाएगी, जिससे नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू हो पाएगी और हवाई पट्टियों का उपयोग दिन के साथ ही रात के समय भी हो पाएगा। यहां पर विमानों के लिए रिफ्यूलिंग और मरम्मत की स्थायी व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

सामरिक दृष्टि से अहम दोनों हवाई पट्टियां

गौचर और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियां चीन सीमा के काफी करीब हैं। ऐसे में सेना इनका तेजी से विकास करेंगी। जिससे सीमा पर किसी भी आपात स्थिति में सेना और भारी मशीनरी को पहुंचाया जा सकेगा। इन क्षेत्रों से टोही विमानों और ड्रोन्स का संचालन होगा जिसके लिए निगरानी और संचार सुविधाओं का विकास जरूरी होगा। ऐसा होने से हवाई पट्टियों का संचालन और सफर दोनों सुरक्षित हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।