chardham project gangotri highway road widening trees saved transplant उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे की चौड़ाई एक मीटर घटाई, अब सिर्फ 1413 पेड़ कटेंगे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे की चौड़ाई एक मीटर घटाई, अब सिर्फ 1413 पेड़ कटेंगे

चारधाम परियोजना के तहत गंगोत्री हाईवे की चौड़ाई 12 मीटर के बजाय 11 मीटर करने पर सहमति बनी है, जिससे अब 6,822 के बजाय सिर्फ 1,413 पेड़ों का ही कटान होगा और बाकी 1,202 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

Fri, 12 Dec 2025 06:45 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, सुरेन्द्र नौटियाल। उत्तरकाशी
share
उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे की चौड़ाई एक मीटर घटाई, अब सिर्फ 1413 पेड़ कटेंगे

चारधाम सड़क परियोजना के तहत भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले गंगोत्री हाईवे पर अब महज 1,413 पेड़ ही कटेंगे। पेड़ों को बचाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बार्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के बीच हाईवे की चौड़ाई को 12 मीटर के बजाय 11 मीटर रखने पर सहमति बन गई है। बीआरओ इसकी डीपीआर बना रहा है।

चारधाम सड़क परियोजना में उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी से भैरव घाटी तक लगभग 90 किलोमीटर सड़क का निर्माण पांच चरणों में होना है। पहले चरण में भैरव घाटी से झाला तक 15 किलोमीटर 12 मीटर चौड़ी सड़क बननी है। 321 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई थी। इसके दायरे में 6,822 पेड़ आ रहे थे। इसे लेकर पर्यावरणविद् विरोध कर रहे थे।

1,202 पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे

बीआरओ कमांडर राज किशोर सिंह ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने से अब 1,413 पेड़ों का ही कटान होगा, जबकि 1,202 पेड़ों को ट्रांसप्लांट यानी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

नदी की तरफ होगी अब सड़क चौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के नए प्रस्ताव में एलाइनमेंट भी बदला गया है। अब नदी की तरफ सुरक्षा दीवार बनाकर हाईवे की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे विपरीत दिशा में चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ बच जाएंगे। क्षेत्र में देवदार के पेड़ों को काटने को लेकर विवाद लगातार गहरा रहा था। पर्यावरणविद् इसके विरोध में थे, जबकि कुछ स्थानीय लोग हाईवे चौड़ीकरण के पक्ष में थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।