BJP MLA pramod nainwal Files Case Against 4 People 53 Days After Brother Death Serious Allegations भाजपा विधायक ने अपने भाई की मौत के 53 दिन बाद 4 लोगों पर कराया मुकदमा, गंभीर आरोप, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

भाजपा विधायक ने अपने भाई की मौत के 53 दिन बाद 4 लोगों पर कराया मुकदमा, गंभीर आरोप

भाजपा विधायक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भाई की मौत से कुछ दिन पहले इन लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसी बातें लिखी गईं, जो षणयंत्र की तरफ इशारा करती हैं।

Mon, 6 April 2026 07:56 AMGaurav Kala अल्मोड़ा
share
भाजपा विधायक ने अपने भाई की मौत के 53 दिन बाद 4 लोगों पर कराया मुकदमा, गंभीर आरोप

उत्तराखंड में भाजपा विधायक ने अपने भाई की मौत के 53 दिन बाद चार लोगों पर यह कहते हुए मुकदमा कराया है कि आरोपियों ने उसके भाई का सोशल मीडिया पर उत्पीड़न किया। विधायक ने पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट के तहत ऐक्शन की मांग की है।

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने अपने भाई भिकियासैंण के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल की मौत को संदेहजनक परिस्थितियों में बताते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भाई के निधन के 53 दिन बाद दी गई इस तहरीर में नामजद आरोपियों पर सोशल मीडिया पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, केदारनाथ-हेमकुंड में बर्फ की मोटी चादर; आज भी अलर्ट

मामला क्या है

भतरौंजखान पुलिस के मुताबिक रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया है कि भिकियासैंण से ब्लॉक प्रमुख और उनके भाई सतीश नैनवाल का 10 फरवरी को उपचार के दौरान एम्स में निधन हो गया था। उनके निधन से कुछ दिन पूर्व छह फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोपियों की ओर से पोस्ट की गई थी, जिसकी भाषा और आशय से प्रतीत होता है कि उनके भाई को बदनाम करने के उद्देश्य से जानबूझकर उन पर मानसिक दबाव बनाया गया। इस पोस्ट के कुछ समय बाद उनके भाई का अत्यंत संदिग्ध परिस्थिति में निधन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2.5 घंटे में अक्षरधाम से देहरादून; दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे किन शहरों से गुजरेगा

आरोपियों पर षड़यंत्र रचने का आरोप

उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी सुरेन्द्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, अनुज जोशी, वीर सिंह सभी निवासी भिकियासैंण समेत अन्य के षड्यंत्र या हानिकारक कृत्य के कारण उनके भाई का निधन हुआ। तहरीर में आरोपियों के बारे में नाम के अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।ॉ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में डोली धरती; कहां-कहां भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता?

इधर, एसओ भतरौंजखान अवनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 131 (3), 352 में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधायक नैनवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर जवाब नहीं मिल सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।