Ankita Bhandari murder Case SIT searches for ex BJP MLA Suresh Rathore and actress Urmila Sanawar अंकिता भंडारी मर्डर केसः जांच के लिए SIT बनी, सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अंकिता भंडारी मर्डर केसः जांच के लिए SIT बनी, सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश कर रही है। एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद से दोनों लापता हैं। इसका संबंध अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है।

Mon, 5 Jan 2026 12:50 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, हरिद्वार
share
अंकिता भंडारी मर्डर केसः जांच के लिए SIT बनी, सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश कर रही है। हाल ही में एक ऑडियो क्लिप विवाद सामने आने के बाद से दोनों लापता हैं, जिसका संबंध अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है।

इस मामले में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेता की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस के समक्ष पेश न होने पर उर्मिला सनावर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है।

पुलिस की कई टीमें ढूंढ़ने में जुटीं

हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने एएनआई को फोन पर बताया कि एसआईटी के साथ-साथ पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों को विभिन्न राज्यों में भेजा गया है।

इससे पहले दिन में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को कांग्रेस और विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि इनका अंकिता भंडारी के लिए न्याय से कोई लेना-देना नहीं है। ये उनके अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए किए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर हुजूम, काउंटर अटैक में भाजपा भी उतरी
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी मर्डर में कोई VIP नहीं था शामिल, जांच से जुडे़ अधिकारी का दावा

‘मुद्दे को राजनीतिक रूप में इस्तेमाल कर रही कांग्रेस’

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अंकिता हत्याकांड जैसे संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान लहराए जा रहे राजनीतिक दलों के झंडे विपक्ष और 2027 के चुनावों से पहले नई राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पाल रहे लोगों के इरादों को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

माहौल बिगाड़ने का प्रयास

उन्होंने आगे कहा कि धामी सरकार ने इस मामले को पूरी सख्ती से आगे बढ़ाया और यह सुनिश्चित किया कि आरोपियों को सजा मिले। यदि विपक्ष को लगता है कि कोई चूक हुई है तो वह अदालत में अपने तथ्य पेश करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने देहरादून और अन्य स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान फैली अराजकता और अव्यवस्था को माहौल बिगाड़ने का प्रयास बताया। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एक सुनियोजित रणनीति के तहत भाजपा सरकार और संगठन की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।