Amid Dense cold IMD new Prediction rain snowfall from this date dehradun haridwar nainital uttarakhand weather update उत्तराखंड में कोरी ठंड के बीच बारिश-बर्फबारी की नई तारीख, मौसम विभाग ने एक और भविष्यवाणी की, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में कोरी ठंड के बीच बारिश-बर्फबारी की नई तारीख, मौसम विभाग ने एक और भविष्यवाणी की

उत्तराखंड में कोरी ठंड का सितम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिस वक्त पहाड़ बर्फ से लदे रहते थे, आज सूखे पड़े हैं। शुष्क मौसम के बीच आईएमडी ने बारिश-बर्फबारी की नई भविष्यवाणी की है।

Tue, 20 Jan 2026 08:57 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में कोरी ठंड के बीच बारिश-बर्फबारी की नई तारीख, मौसम विभाग ने एक और भविष्यवाणी की

उत्तराखंड में कोरी ठंड खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग की बारिश और बर्फबारी की कई भविष्यावाणियां सही साबित नहीं हुई हैं। अब मौसम विभाग ने 22 जनवरी से पहाड़ों पर मौसम बिगड़ने के आसार जताए हैं। सोमवार को चटख धूप ने लोगों को कोरी ठंड से राहत दी है। देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा और दिन के तापमान में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक ऊपर चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक राज्य भर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान रात की ठंड लगभग स्थिर बनी रहेगी, जबकि इसके बाद कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड की सांसद निधि यूपी में बांट रहे, दरियादिली में यह बीजेपी MP सबसे आगे
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से खास तोहफा पाकर खुश हुए CM योगी आदित्यनाथ, केदारनाथ से है कनेक्शन
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में कोरी ठंड के बीच गुड न्यूज, इस दिन से पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बारिश

23 से 25 तक बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उच्च हिमालयी इलाकों में शामिल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 22 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश अथवा बर्फबारी हो सकती है, जबकि 23 से 25 जनवरी के बीच इन जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 2500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक रहेगी, जिससे ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।

तापमान कैसा रहेगा

अधिकतम तापमान की बात करें तो मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक या सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिससे दिन में हल्की धूप के साथ मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रह सकता है। इसके विपरीत, पहाड़ी और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत कम और ठंडा बना रहेगा, जिससे इन इलाकों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस होगा।

सोमवार को राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।