All the glaciers of Uttarakhand will be studied regularly CM Dhami announcement उत्तराखंड के सभी ग्लेशियर की नियमित होगी स्टडी, CM धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर किए ये 6 ऐलान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के सभी ग्लेशियर की नियमित होगी स्टडी, CM धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर किए ये 6 ऐलान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गंगोत्री समेत सभी ग्लेशियर का नियमित अध्ययन होगा। उन्होंने मिड-डे मील को लेकर भी बड़ी घोषणा की।

Fri, 15 Aug 2025 12:39 PMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड के सभी ग्लेशियर की नियमित होगी स्टडी, CM धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर किए ये 6 ऐलान

देश का 79 स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून में परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छह घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर सहित प्रदेश के अन्य हिमालयी ग्लेशियर एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों का नियमित अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही प्रीडेक्टिव और प्रोएक्टिव आपदा प्रबंधन के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग को और अधिक मजबूत किया जाएगा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।

और ये पांच घोषणाएं भी

1.राज्य के उन विद्यालयों में, जहां मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें सरकार दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।

2.राज्य पेयजल की किल्लत वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।

3.ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि होगी।

4.सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी।

5. राज्य में दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के समग्र विकास और प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका संचालन व समन्वय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।