112 नई बसें उत्तराखंड परिवहन निगम में शामिल हुईं, नए साल पर CM धामी का खास तोहफा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया। हरी झंडी दिखाने के साथ परिवहन व्यवस्था को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।
100 साधारण, 10 एसी और 2 वोल्वो बसें शामिल
मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुए कार्यक्रम में परिवहन निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज 100 साधारण बसों 10 वातानुकूलित और दो वोल्वो बसों को परिवहन निगम की बेड़े में शामिल किया गया है, सरकार का फोकस सुरक्षित और सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन पर है।
सीएम बोले- आवागमन में होगी सहायता
उन्होंने कहा कि आज वर्ष 2026 का पहला दिन है और यह राज्य के परिवहन निगम के लिए शुभ शुरुआत है। नई बसें मिलने से परिवहन सेवाएं आमजन के लिए सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थियां हैं, यहां कई स्थान ऐसे हैं ,जहां पर सभी गतिविधियां और आवागमन के साधन केवल परिवहन सेवाओं पर निर्भर हैं।
चार धाम यात्रियों को होगी सहूलियत
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश भर से पर्यटक, श्रद्धालु और चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। उन सभी को परिवहन की बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही है, निगम के कर्मचारियों,अधिकारियों, चालकों और परिचालकों को भी कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है, निगम उनके लिए एक ऐसा माध्यम रहा है जो उन्हें रोजगार से जोड़ता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन