YouTuber Vanshika shows shocking side, beats her mother after knocking her down, video surfaces यूट्यूबर वंशिका का दिखा हैरान करने वाला रूप, मां को गिराकर पीटा, सामने आया वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर वंशिका का दिखा हैरान करने वाला रूप, मां को गिराकर पीटा, सामने आया वीडियो

यूट्यूबर वंशिका का अपनी मां से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वंशिका पहले विवाद और बाद में मारपीट करती दिखाई दे रही है। अपनी ही मां को जमीन पर गिराकर पीटते देख वंशिका के फालोअर भी अचंभित हैं।

Thu, 6 Nov 2025 02:10 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूबर वंशिका का दिखा हैरान करने वाला रूप, मां को गिराकर पीटा, सामने आया वीडियो

हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वंशिका अपनी मां से पहले विवाद और बाद में मारपीट करती दिखाई दे रही है। अपनी ही मां को जमीन पर गिराकर पीटते देख वंशिका के फालोअर भी अचंभित हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वंशिका का पहले अपनी मां से बहस हो रहा है। इसी बीच वंशिका ने मां को धक्का दे दिया। मां गिर जाती है तो दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। वंशिका की मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है।

मोदीनगर रोड पर वंशिका का मकान है। जहां वो परिवार के साथ रहती है। बताया जाता है कि यूट्यूबर बेटी और मां के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम दोनों में फिर विवाद हो गया। इसी विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि वंशिका के हाथ में पर्स और मोबाइल फोन है। मां एक अलमारी के पास खड़ी है, उनके हाथ में एक फाइल है। वंशिका मां से बार बार कह रही है कि वो बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा भैया के शस्त्र पूजन पर पुलिस जांच रिपोर्ट आ गई, हथियारों का दिखा था जखीरा

इसी बात पर दोनों में पहले बहस हुई। वंशिका ने कहा- प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी। हिमांशु को मेरे पीछे क्यों छोड़ रखा है। जिस पर मां कह रही है कि हर चीज का फैसला होगा। जिस पर दोनों गुस्से में बाहर चलकर फैसले करने बात कहती हैं। इसी बीच वीडियो में वंशिका अपनी मां को धक्का देती नजर आती है। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर पीटने लगती हैं। इतने में वीडियो बना रहा शख्य दोनों को छुड़ाने लगता है।

मां ने सिटी कोतवाली में तहरीर देकर बेटी पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

वं​​​​​​शिका सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। उनका यूट्यूब पर वंशिका हापुड़ नाम से चैनल है। चैनल पर एक लाख 89 हजार सब्सक्राइबर हैं। अगस्त 2022 मे बने इस चैनल पर अबतक 210 वीडियो पोस्ट हैं। इंस्टाग्राम पर वंशिका के 742K यानी 7 लाख 42 हजार फॉलोअर हैं। फेसबुक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वंशिका अक्सर हरियाणवी गाने पर रील्स बनाती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।