YouTuber Anurag came under ED s scanner From bicycles to Lamborghinis and BMWs, a wedding on a cruise ship: How UP साइकिल से लैंबोर्गिनी और BMW, क्रूज पर शादी, यूपी का यूट्यूबर अनुराग ऐसे आया ED के निशाने पर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साइकिल से लैंबोर्गिनी और BMW, क्रूज पर शादी, यूपी का यूट्यूबर अनुराग ऐसे आया ED के निशाने पर

यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ईडी की छापेमारी के बाद चर्चा में आ गए हैं। उनके घर से लैंबोर्गिनी बीएमडब्ल्यू समेत पांच कारें जब्त हुई हैं। अब उनकी कहानियां सामने आ रही हैं तो हर कोई हैरान है। कुछ साल पहले तक साइकिल से चलने वाला अनुराग अब लग्जरी गाड़ियों का मालिक है।

Fri, 19 Dec 2025 08:12 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
साइकिल से लैंबोर्गिनी और BMW, क्रूज पर शादी, यूपी का यूट्यूबर अनुराग ऐसे आया ED के निशाने पर

उत्तर प्रदेश के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की 'रंक से राजा' बनने की कहानी जितनी फिल्मी है, अब उस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा भी उतना ही नाटकीय है। कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग के घर पर जब ईडी ने छापा मारा और करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं तो हर कोई हैरान रह गया। अनुराग की रातों रात बदली किस्मत, बेहिसाब दौलत के प्रदर्शन के साथ पिछले ही महीने दुबई में क्रूज पर शादी ने ही उसे जांच एजेंसियों के रडार पर ला खड़ा किया है।

ईडी की टीम ने जब अनुराग द्विवेदी के आवास पर छापेमारी की तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। घर के बाहर दुनिया की सबसे महंगी ब्रांड्स की गाड़ियों का काफिला खड़ा था। ईडी ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की एक लैंबोर्गिनी, एक बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और थार समेत कुल पांच लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं। इन गाड़ियों को अब ईडी कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर अनुराग के घर ईडी का छापा, करोड़ों की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और BMW जब्त

पिता की फटकार के बाद भागा दिल्ली और…

अनुराग द्विवेदी यूपी के छोटे से जिले उन्नाव के ग्राम पंचायत भीतरेपार के मजरे खजूर का रहने वाला अनुराग द्विवेदी कभी साधारण ग्रामीण जीवन जीता था। वर्ष 2017-18 में गांव में रहते हुए क्रिकेट सट्टेबाजी में लाखों गंवाने के बाद पिता की फटकार मिली और दोस्त संजीत कुमार के साथ दिल्ली चला गया। यहीं से किस्मत का पासा पलटा। दिल्ली में ड्रीम 11 जैसी फैंटेसी गतिविधियों से जुड़कर कथित तौर पर सट्टा खिलवाने का काम शुरू किया। बाद में अपना फैंटेसी ऐप लॉन्च किया। सोशल मीडिया के सहारे खुद को ‘फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट’ के तौर पर स्थापित किया। कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग के पास आज महंगी कारों का काफिला बताया जाता है।

यूट्यूब पर फॉलोअर्स की भीड़ जुटाने के बाद सात जनवरी 2024 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘तू कर लेगा’ नाम से मीट-अप किया। इसमें उसके सैकड़ों प्रशंसक शामिल हुए। इसके बाद दिसंबर 2024 में विवादों ने जोर पकड़ा। दावा हुआ कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रोहित गोदारा फोन कर एक करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा की गुहार लगाई, फिर पोस्ट हटा ली। इससे अनुराग चर्चाएं और तेज हो गईं। पिछले महीने नवंबर 2025 में दुबई के होटल और क्रूज पर भव्य शादी ने फिर सुर्खियां बटोरीं। बताया जा रहा है कि शादी में उसने करीब 100 रिश्तेदारों को खुद हवाई जहाज का टिकट और अन्य खर्च देकर शादी में दुबई बुलाया था।

साइकिल से सफर शुरू, क्रूज पर शादी तक पहुंचा

स्थानीय लोगों और अनुराग को जानने वालों के मुताबिक, कुछ साल पहले तक उसकी जीवनशैली बेहद सामान्य थी। अनुराग साइकिल का इस्तेमाल करते थे। लेकिन यूट्यूब पर फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर मशहूर होने के बाद उसकी दुनिया ही बदल गई।

अनुराग सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए, जब उन्होंने अपनी शादी एक लग्जरी क्रूज पर बेहद शाही अंदाज में की। इस भव्य आयोजन में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए। क्रूज पर हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुए थे, जिसमें उनकी अकूत दौलत का प्रदर्शन साफ दिख रहा था।

यहीं से खनकी ईडी के कान की घंटी

जानकारों का मानना है कि क्रूज पर हुई इसी आलीशान शादी ने जांच एजेंसियों का ध्यान अनुराग की ओर खींचा। एक यूट्यूबर के पास इतने कम समय में इतनी बेहिसाब दौलत कहां से आई, यह सवाल खड़ा हो गया।

ईडी को संदेह है कि अनुराग की इस कमाई का जरिया सिर्फ यूट्यूब नहीं है, बल्कि इसके तार हवाला कारोबार, अवैध सट्टेबाजी ऐप्स या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हो सकते हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी खातों और बिचौलियों के जरिए मोटा पैसा कमाया और उसे लग्जरी लाइफस्टाइल और दुबई में संपत्तियां खरीदने में निवेश किया। फिलहाल ईडी उनकी आय के असली स्रोतों और पैसों के लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।