Youth will learn dialect and language before getting jobs abroad Yogi government will set up training centers विदेश में नौकरी से पहले बोली-भाषा सीखेंगे युवा, योगी सरकार करने जा रही है ये काम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विदेश में नौकरी से पहले बोली-भाषा सीखेंगे युवा, योगी सरकार करने जा रही है ये काम

विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब बोली-भाषा और संस्कृति को लेकर परेशान न होने की जरूरत नहीं है। वह जिस देश आप जाना चाहते हैं, वहां की बोली-भाषा और संस्कृति सरकार सिखाएगी। इसके लिए कानपुर समेत तीन शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा।

Thu, 26 March 2026 09:28 AMPawan Kumar Sharma मेरठ/कानपुर, प्रमुख संवाददाता
share
विदेश में नौकरी से पहले बोली-भाषा सीखेंगे युवा, योगी सरकार करने जा रही है ये काम

विदेश में नौकरी के इच्छुक हैं, तो बोली-भाषा और संस्कृति को लेकर परेशान न हों। आप सिर्फ अपना हुनर तराशिए। जिस देश आप जाना चाहते हैं, वहां की बोली-भाषा और संस्कृति सरकार सिखाएगी। यूपी सरकार ने युवाओं को हुनरमंद बनाने के साथ विदेश की बोल, भाषा और रीति-रिवाज को सिखाने की पहल की है। इस क्रम प्रदेश भर में कानपुर समेत तीन शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोल रही है।

यूपी से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए इजरायल, जर्मनी, जापान व खाड़ी के देशों में जाते हैं। इनमें कुछ देशों में नौकरी के लिए युवाओं का चयन प्रदेश सरकार के जरिए संबंधित देश की एजेंसी करती है। निर्माण कार्यों से लेकर हॉस्पिटैलिटी व नर्सिंग के लिए युवाओं की बड़ी मांग है। तमाम युवा इसलिए आवेदन नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें विदेशी भाषा नहीं आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US में शटडाउन का असर, 450 अधिकारी छोड़ दिए नौकरी; एयरपोर्ट पर ICE एजेंट्स तैनात

कानपुर, गोरखपुर और मेरठ में बनेगा केंद्र

यूपी सरकार ने विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को विभिन्न देशों की बोली, भाषा और संस्कृति सिखाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कानपुर, मेरठ और गोरखपुर में प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण कार्य विदेशों से नामित एजेंसियां करेंगी। उप्र सेवायोजन विभाग के जरिए युवा जिन देशों में नौकरी के लिए आवेदन करेंगे, उन देशों की एजेंसी अभ्यर्थियों को अपने देश की बोली, भाषा और संस्कृति सिखाएंगे।

28 को सर्वे के लिए आ रही एजेंसी

कानपुर में विदेशी बोली, भाषा व संस्कृति प्रशिक्षण केंद्र प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के भवन में खोला जाना प्रशिक्षण केंद्र के लिए भवन का सर्वे करने 28 मार्च को एजेंसी आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन दो खेल पुरस्कारों में अब मिलेंगे 10-10 लाख, सीएम योगी का ऐलान

नौकरी से पहले विदेशी बोली-भाषा सीखेंगे युवा

इस मामले में सहायक निदेशक सेवायोजन विभाग के उज्ज्वल सिंह ने बताया कि विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं को संबंधित देश की बोली, भाषा और संस्कृति सिखाई जाएगी। कानपुर के अलावा गोरखपुर और मेरठ सेवायोजन कार्यालय में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाना है। 28 को सर्वे के लिए एजेंसी आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 142 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित करने जा रही योगी सरकार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।