Young Woman Runs Away from Home Before Wedding Begins Vomiting Police Station Gate After Consuming Poison शादी से पहले घर से भागी युवती, थाने के गेट पर करने लगी उल्टी, हकीकत जानकर पुलिस भी ‘कांप’ उठी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से पहले घर से भागी युवती, थाने के गेट पर करने लगी उल्टी, हकीकत जानकर पुलिस भी ‘कांप’ उठी

गोरखपुर से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया हे। यहां प्रेमी से शादी तय न होने पर एक युवती घर छोड़कर भाग गई। युवती थाने के गेट पर पहुंची और उसने उल्टी करनी शुरू कर दी।

Fri, 10 April 2026 09:35 PMDinesh Rathour गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता
share
शादी से पहले घर से भागी युवती, थाने के गेट पर करने लगी उल्टी, हकीकत जानकर पुलिस भी ‘कांप’ उठी

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया हे। यहां प्रेमी से शादी तय न होने पर एक युवती घर छोड़कर भाग गई। युवती थाने के गेट पर पहुंची और उसने उल्टी करनी शुरू कर दी। पुलिस को जब युवती के उल्टी करने की वजह पता चली तो उसके हाथ-पांव फूल गए। दरअसल घर छोड़ने वाली युवती ने पिपराइच थाने में ही कीटनाशक पी लिया था। आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका मजिस्ट्रियल बयान भी करा दिया है, जिसमें उसने घरवालों पर प्रेमी की जगह किसी और शादी तय करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी घरवालों ने तय कर दी। 29 अप्रैल को उसकी शादी है। इस बीच आठ अप्रैल की शाम चार बजे के करीब वह घरवालों को बताए बिना कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस नामजद प्रेमी के घर पहुंची तो वह मौके पर मिल गया लेकिन उसने युवती के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले प्रेमिका को मारा फिर उसके बेटे की ली जान, छोटी सी मोहब्बत का खौफनाक अंत

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका

पुलिस तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार की दोपहर में युवती पिपराइच थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती है, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। युवती ने कहा कि वह बालिग है। यह सुनने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को भी थाने बुला लिया। घरवाले युवती को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह प्रेमी से शादी पर अड़ी थी। परिजनों के इनकार पर वह पुलिस की ओर बढ़ी और जेब में रखा होम्योपैथिक दवा की शीशी में रखा कीटनाशक पी लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उससे नफरत थी...प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गैंगस्टर पति का मर्डर किया

युवती के पीछे भागी पुलिस

कीटनाशक पीने के बाद वह सीधे बाहर की ओर दौड़ी तो पुलिस भी उसके पीछे भागी। वह थाने गेट पर उलटी करने लगी और पूछने पर उसने कीटनाशक पीने की जानकारी दी। सूचना पर एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र भी पहुंच गए और युवती की हालत में सुधार होने पर उसका मजिस्ट्रियल बयान कराया गया। वहीं इस मामले में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया, युवती ने जेब में रखा कीटनाशक का पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही उसका मजिस्ट्रियल बयान दर्ज करा दिया गया है। युवती प्रेमी की जगह दूसरे से शादी तय होने से नाराज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऊदी से शादी के लिए यूपी आए दूल्हे को बारात समेत बनाया बंधक, वजह कर देगी हैरान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।