young man was killed with an axe after being splashed with water पानी के छीटे पड़ने पर खूनी संघर्ष, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, तीन गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पानी के छीटे पड़ने पर खूनी संघर्ष, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

जौनपुर में पानी का छीटा पड़ जाने के कारण हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Sun, 13 July 2025 03:07 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
पानी के छीटे पड़ने पर खूनी संघर्ष, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार देर रात पानी का छीटा पड़ जाने के कारण हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये घटना खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास का है। शेखपुर सुतौली गांव का रहने वाले जयनाथ का 35 साल का बेटा संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ शनिवार की रात लगभग 8 बजे डीजल लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से खुटहन बाजार जा रहा था। उसी समय गौसपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े रहे तीन लोग चंद्रभान यादव, शैलेश यादव व सुरेंद्र यादव के ऊपर मोटरसाइकिल से पानी का छीटा पड़ गया। इसी बात को लेकर तीनों ने बाइक सवार से गाली-गलौज कर दी। हालांकि बाद में संतोष बाइक लेकर वहां से चला गया। लेकिन जब वह डीजल लेकर वापस लौट रहा था तभी तीनों ने घेर कर उस पर कुल्हाड़ी और गडासी से हमला कर दिया। जिससे संतोष बुरी तरह घायल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के ससुर पर आया मां का दिल, नाती-पोतों को छोड़ समधी संग भागी समधन
ये भी पढ़ें:नेशनल रेसलर ने दोस्त का किया कत्ल, हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा

इसी बीच घटना की जानकारी जैसे परिजनों को मिली तो वह भागे-भागे मौके पहुंचे। खून से लथपथ अवस्था में संतोष जमीन पर गिरकर तड़प रहा था। आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गए जहां से डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही इस संबंध में तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर तीनों नामजद अभियुक्तों को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।