young man raped a four year old girl after luring her in mainpuri मैनपुरी में 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 25 साल के लड़के ने झोपड़ी में ले जाकर किया रेप, हालत बिगड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैनपुरी में 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 25 साल के लड़के ने झोपड़ी में ले जाकर किया रेप, हालत बिगड़ी

  • मैनपुरी में चार वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। एक युवक बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। फिर झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

Sat, 12 April 2025 08:13 PMPawan Kumar Sharma मैनपुरी
share
मैनपुरी में 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 25 साल के लड़के ने झोपड़ी में ले जाकर किया रेप, हालत बिगड़ी

यूपी के मैनपुरी से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की गई। बालिका हम उम्र बच्चों के साथ खेल रही थी। जहां से उसे युवक बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे बालिका की हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। हालत बिगड़ने के बाद बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शनिवार दोपहर बाद की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका गांव के ही बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी भूरे कश्यप के यहां रह रहा कानपुरी निवासी 25 वर्षीय कुलदीप कश्यप वहां पहुंच गया और बालिका को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर गांव के किनारे एक झोपड़ी में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ हैवानियत की। राहगीरों ने उसे झोपड़ी में देखा तो मौके पर पहुंच गए। बालिका की हालत देखकर परिजनों को खबर दी गई। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरिया भेजकर जिहादी बनाने की कोशिश, यूपी के युवक ने भारत सरकार से मांगी मदद
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती पर चमत्कार, खुदाई के दौरान जमीन से निकली प्राचीन हनुमान मूर्ति

जानकारी पाकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने पुलिस बल के साथ गांव में ही दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओसिटी ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और मजदूरी करता है। मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।