Young man killed woman and then committed suicide by hanging himself जमीनी विवाद में युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी फांसी लगाकर दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जमीनी विवाद में युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी फांसी लगाकर दी जान

श्रावस्ती में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी बाग में जाकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sat, 4 Jan 2025 07:08 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जमीनी विवाद में युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी फांसी लगाकर दी जान

यूपी के श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी बाग में जाकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लक्ष्मनपुर क्षेत्र भिनगा के अमराहवा गांव के रहने वाले 42 साल के छांगुर का इसी गांव के राजू सोनी के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह राजू सोनी पुलिस को तहरीर देने के लिए घर से निकला था। इसके बाद छांगुर उसके घर पहुंच गया और राजू की 38 वर्षीय पत्नी संगीता सोनी से विवाद करने लगा। छांगुर ईंट-पत्थर चलाने लगा। इस बीच कुछ पड़ोसी बीच-बचाव कराने आए तो उसने लोगों को धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद घर जाकर कुल्हाड़ी ले गया और संगीता पर हमला कर दिया। संगीता जान बचाने के लिए सड़क पर भागी। इस दौरान छांगुर ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी छांगुर नहीं रुका और संगीता पर लगातार वार करता रहा। शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ी लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

जब छांगुर को लगा की उसकी मौत हो गई है। तब रक्त रंजित लाश छोड़ कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच छांगुर भी गांव से बाहर स्थित अपनी बाग में पहुंचा तथा पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया। वहीं एसपी घनश्याम चौरसिया ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी-प्रेमिका का संदिग्ध हालत में मिला शव, क्राइम सीन देख पुलिस भी हैरान

जमीन के एवज में रुपये मांग रहा था छांगुर

साल 2023 में छांगुर ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा संगीता के पति राजू के नाम कर दिया था। बाद में किसी बात को लेकर राजू व उसके बीच अनबन हो गई। जिसके बाद छांगुर अपनी जमीन वापस मांगने लगा। आरोपी छांगुर जमीन वापस करने या फिर जमीन के एवज में रुपये देने का दबाव बना रहा था। लेकिन राजू न तो जमीन वापस कर रहा था और न ही रुपये दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। बताया जाता है कि चार दिनों से रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। जिसको लेकर शनिवार को संगीता का पति राजू तहरीर देने के लिए गया था। इस दौरान संगीता को घर में अकेला पाकर छांगुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया और उसकी भी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला ने अपने ही सुहाग को उजाड़ा, मारपीट से तंग आकर ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी हत्या

तीन साल पहले हो चुकी थी छांगुर की पत्नी की मौत

छांगुर की शादी हुई थी। लेकिन उसके कोई बच्चे नहीं थे। 30 जनवरी 2022 को छांगुर की पत्नी घर से लक्ष्मनपुर कब्रिस्तान की ओर गई थी। जहां कब्रिस्तान के पास नाले में डूब कर उसकी मौत हो गई थी। छांगुर के तीन और भाई थे। जिसमें से दो की पहले ही मौत हो गई थी। वर्तमान में वह दो भाई था। जिसमें से छांगुर की भी मौत हो गई है। बताया जाता है कि पत्नी की मौत के बाद छांगुर ने राजू सोनी के नाम एक बीघा 12 बिस्वा जमीन और 12 फीट चौड़ाई का घर कर दिया था और उसी के यहां खाना खाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बलिया में डबल मर्डर, बदमाशों ने धारदार हथियार से की 2 युवकों की हत्या

एक साल पहले हुआ था विवाद

छांगुर ने अपनी जमीन राजू सोनी के नाम कर दिया था। इसके बाद से रहना खाना उसी के घर में रहता था। लेकिन एक साल पहले संगीता के परिजनों से विवाद हो गया था। जिसके कारण छांगुर के नाम मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद छांगुर मुम्बई चला गया था। 24 दिसंबर को वह वापस घर आया था। छांगुर फिर अपनी जमीन को वापस करने या फिर जमीन का पैसा देने की मांग करता था। इसको लेकर छांगुर अक्सर विवाद करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महराजगंज के पूर्व डीएम समेत 27 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी से मिले योगी के मंत्री ओपी राजभर, बेटा अरविन्द भी था साथ, क्या हुई बात
ये भी पढ़ें:घुमाने के बहाने बीवी को नहर में दे दिया धक्का, अपने ही जाल में फंसा पति

इस मामले में एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि अमरहवा गांव में छांगुर नामक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से महिला की हत्या कर दी। साथ ही खुद भी गांव से 200 मीटर दूर स्थित बाग में फांसी लगा ली और उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।