young man and his friend raped a woman who came to cook food in Deoria खाना बनाने आई थी कामवाली, युवक की नीयत बिगड़ गई, दोस्त के साथ मिलकर कुक का रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खाना बनाने आई थी कामवाली, युवक की नीयत बिगड़ गई, दोस्त के साथ मिलकर कुक का रेप

देवरिया में एक घर में खाना बनाने गई महिला के साथ 2 लोगों ने रेप किया। बुधवार की सुबह महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली।

Wed, 5 Feb 2025 04:06 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवरिया
share
खाना बनाने आई थी कामवाली, युवक की नीयत बिगड़ गई, दोस्त के साथ मिलकर कुक का रेप

यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में खाना बनाने गई महिला के साथ 2 लोगों ने रेप किया। बुधवार की सुबह महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला भलुअनी उपनगर के नंदा नगर वार्ड का है। जहां बलिया जिले रेवती थाना क्षेत्र स्थित झरकहा गांव का रूपेश सिंह किराए पर रहता है। वह मछली का व्यवसाय करता है। पीड़िता उसी के घर खाना बनाने का कार्य करती है। मंगलवार की शाम वह खाना बनाने गई तो रूपेश की नीयत डोल गई। वह जोर जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच भलुअनी का ही रहने वाला उसका दोस्त अभिमन्यु सिंह भी पहुंच गया। दोनों ने महिला के साथ रेप कर दिया। किसी तरह वहां से भागकर महिला घर पहुंची और बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी थाने में दी। नामजद तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने सबसे पहले दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादीशुदा प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी, प्रेमी शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक आया
ये भी पढ़ें:लड़के से बात करते देख बाप ने खोया आपा, बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

दोपहर को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह और सीओ आदित्य कुमार गौतम भी पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और आरोपियों का अलग-अलग बयान लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला आरोपी के घर खाना बनाने गई थी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।