Yogi shows NDA s unity in mahakumbh call op rajbhar Ashish Patel sanjay Nishadraj come forward राजभर जी, आशीष पटेल, निषादराज पीछे क्या छुपे हैं, आगे आइए; योगी ने दिखाई NDA की एकजुटता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजभर जी, आशीष पटेल, निषादराज पीछे क्या छुपे हैं, आगे आइए; योगी ने दिखाई NDA की एकजुटता

महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक और संगम स्नान करने पहुंचे सीएम योगी ने एनडीए की एकजुटता भी दिखाई। मीडिया के सामने ही सहयोगी दलों के नेताओं को आवाज देकर सबसे आगे बुला लिया।

Wed, 22 Jan 2025 08:41 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
राजभर जी, आशीष पटेल, निषादराज पीछे क्या छुपे हैं, आगे आइए; योगी ने दिखाई NDA की एकजुटता

महाकुंभ में संगम स्नान करने और यहीं पर कैबिनेट की बैठक करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी के सभी मंत्री बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने एनडीए की एकजुटता भी दिखाई। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को देते समय एक ऐसा मौका आया जब भाजपा के सहयोगी दलों के नेता कहीं पीछे खड़े थे। इस पर सीएम योगी ने खुद सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और रालोद कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार को आवाज देकर आगे अपने बगल में बुला लिया। सहयोगी दलों के नेताओं को आगे बुलाने का अंदाज भी सीएम योगी का ऐसा रहा जिसे सुनकर हर कोई हंसता नजर आया।

सीएम योगी महाकुंभ नगर के अरैल में स्थित त्रिवेणी संकुल में मंत्रिमंडल की बैठक करने के बाद वहां लिए गए फैसलों की जानकारी खुद देने के लिए सभी मंत्रियों के साथ मीडिया के सामने पहुंचे थे। उन्होंने एक-एक कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। इसी दौरान उनकी नजर अपने आसपास खड़े मंत्रियों की तरफ गई तो सहयोगी दलों के नेता काफी पीछे खड़े थे।

इसी पर योगी ने कहा कि कहां गए राजभर जी, कहां गए अपने आशीष पटेल जी, निषाद राज कहां हैं। कहां है सबलोग, आप लोग पीछे कहां छुपे हैं। अनिल कहां है। इसके बाद एक-एक कर संजय निषाद, आशीष पटेल, अनिल कुमार सबसे आगे आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: मंत्रियों संग बच्चों की तरह योगी की जलक्रीड़ा, महाकुंभ में CM का अलग रूप
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की गंगा एक्सप्रेसवे एक्सटेंशन को मंजूरी, NCR से बिहार मिला नया रूट

इसी दौरान एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम लला आज ही के दिन 500 वर्षों के बाद अयोध्या में विराजमान हुए थे। यह प्रभु की ही कृपा है कि बुधवार को पहली बार उत्तर प्रदेश का पूरी मंत्रिपरिषद प्रयागराज आई है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अगले कुंभ के दृष्टिगत अभी से इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की योजना को मंत्रिपरिषद प्रयागराज की धरती पर प्रस्तुत कर रही है।

मुख्यमंत्री ने महाकुंभनगर में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ में पहली बार उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण कैबिनेट उपस्थित है। सभी मंत्रियों के साथ यहां अनेक मुद्दों और प्रदेश के विकास से जुड़े नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए फैसले लिए गए। बैठक में जनपद प्रयागराज से जुड़े मुद्दों व विकास पर भी चर्चा की गई है।

यहां से सीएम योगी सभी मंत्रियों को क्रूज से लेकर संगम तट गए। वहां स्नान के दौरान भी योगी का एक अलग ही रूप दिखाई दिया। वह बच्चों की तरह संगम में जलक्रीड़ा करते दिखाई दिए। संगम में बार-बार डुबकी लगाकर स्नान करते देख ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यूपी के सबसे पावरफुल लोग स्नान कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था किसी स्कूल या कॉलेज की टोली आकर स्नान और जलक्रीड़ा कर रही हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।