Yogi sarkar is going to increase the vehicle allowance of these employees of up योगी सरकार इन कर्मचारियों का बढ़ाने जा रही वाहन भत्ता, जानें कितना मिलेगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार इन कर्मचारियों का बढ़ाने जा रही वाहन भत्ता, जानें कितना मिलेगा

योगी सरकार लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों का वाहन भत्ता बढ़ाने जा रही है। राजस्व परिषद द्वारा भेजे गए उनके वाहन भत्ता बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर सहमति बन गई है।

Tue, 10 June 2025 05:55 AMDeep Pandey लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
योगी सरकार इन कर्मचारियों का बढ़ाने जा रही वाहन भत्ता, जानें कितना मिलेगा

योगी सरकार लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की सालों पुरानी मांगों को पूरी करने जा रही है। राजस्व परिषद द्वारा भेजे गए उनके वाहन भत्ता बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर सहमति बन गई है। लेखपालों को 1500 और राजस्व निरीक्षकों को 2000 रुपये दिए जाने का विचार है। राजस्व विभाग जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी करने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश में मौजूदा समय 30873 लेखपाल और 4281 राजस्व निरीक्षक काम कर रहे हैं। इनका मुख्य काम सर्वे का होता है। हर तरह के कामों में इन्हें लगाया जाता है, लेकिन भत्ता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों का वाहन भत्ता बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव राजस्व परिषद द्वारा शासन को भेजा गया था। राजस्व परिषद ने हाल ही में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया था। इसमें परिषद के कामों की प्रगति की जानकारी देने के साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली की अधिकतम मांग 31 हजार मेगावॉट के पार पहुंची, टूटा रिकॉर्ड

योगी सरकार लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की सालों पुरानी मांगों को पूरी करने जा रही है। राजस्व परिषद द्वारा भेजे गए उनके वाहन भत्ता बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर सहमति बन गई है। लेखपालों को 1500 और राजस्व निरीक्षकों को 2000 रुपये दिए जाने का विचार है। राजस्व विभाग जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी करने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश में मौजूदा समय 30873 लेखपाल और 4281 राजस्व निरीक्षक काम कर रहे हैं। इनका मुख्य काम सर्वे का होता है। हर तरह के कामों में इन्हें लगाया जाता है, लेकिन भत्ता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों का वाहन भत्ता बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव राजस्व परिषद द्वारा शासन को भेजा गया था। राजस्व परिषद ने हाल ही में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया था। इसमें परिषद के कामों की प्रगति की जानकारी देने के साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

|#+|

इसमें ही लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों का वाहन भत्ता बढ़ाए जाने के मामले पर भी चर्चा हुई थी। इसमें बताया गया कि मौजूदा समय इन्हें जो भी पैसा इस मद में दिया जा रहा है, वह नाम मात्र है और इनके ऊपर काम अधिक है। एक-एक लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों के पास कई-कई गांवों का काम है। वाहन भत्ता कम होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए उच्च स्तर पर इसे बढ़ाए जाने पर सहमति बन गई है। माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

नायब तहसीलदारों को मिलेगा 4800 ग्रेड पे

इसके साथ ही प्रदेशभर में कार्यरत नायब तहसीलदारों का ग्रेड पे 4200 रुपये से बढ़ाकर 4800 रुपये करने की तैयारी है। राजस्व परिषद ने इस संबंध में भी शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। नायब तहसीलदारों का ग्रेड पे कम होने की वजह से उन्हें अपने मातहतों से काम लेने में दिक्कतें आ रही हैं। इसीलिए राजस्व परिषद के समक्ष नायब तहसीलदारों ने मांग रखी थी। इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए शासन को भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।