Yogi minister Om Prakash said in Ballia that Lord Hanuman was born in the Rajbhar caste राजभर जाति में पैदा हुए थे भगवान हनुमान, बलिया में बोले योगी के मंत्री ओम प्रकाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजभर जाति में पैदा हुए थे भगवान हनुमान, बलिया में बोले योगी के मंत्री ओम प्रकाश

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का एक और बयान विवादित बयान दिया है। बलिया में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान राजभर जाति में पैदा हुए थे। इससे पहले सुभासपा अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने ठेकेदारों को जूता मारने की बात कही थी।

Sat, 28 Dec 2024 10:12 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बलिया
share
राजभर जाति में पैदा हुए थे भगवान हनुमान, बलिया में बोले योगी के मंत्री ओम प्रकाश

योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान की जाति बता दी है। उन्होंने कहा कि जब अहिरावण ने राम को उठा ले गया था तब राजभर जाति के हनुमान उन्हें बचाकर लाए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर शनिवार को बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने फेफना के बसुदेवा गांव में लग रही राजा सुहेलदेव की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया। अपने भाषण में राजभर जाति की खूबियां गिना रहे थे। इस दौरान ओपी राजभर ने भगवान हनुमान को भर जाति का बता दिया। कहा, "जब राम और लक्ष्मण को अहिरावण पातालपुरी ले गया था। तब वहां से निकालने की हिम्मत राजभर जाति में पैदा हुए हनुमान ने दिखाई और राम-लक्ष्मण को बाहर लेकर आए। आप लोग ये सोच रहे होंगे की ओपी राजभर हनुमान को राजभर जाति का बता रहा है। दरअसल अभी भी गांव में जब छोटे बच्चे झगड़ा करते हैं तो बड़े-बुजुर्ग कह देते हैं कि जाने दो ये भरवानर हैं। हनुमान वानर थे इसलिए भरवानर।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जूता-जूता मारूंगा... कमीशन के सवाल पर भड़के ओपी राजभर, कैमरे पर देने लगे गालियां
ये भी पढ़ें:'कांग्रेस तो हमेशा बाबा साहेब की विरोधी रही', बोले ओमप्रकाश राजभर

ठेकेदारों को जूता मारने वाले वीडियो को अरुण राजभर ने बताया डीप फेक

सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नतीजा है। यह वीडियो ओम प्रकाश राजभर को बदनाम करने की नीयत से बनाकर वायरल किया गया है। विरोधी बार-बार उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में मीडिया के सवालों से ओपी राजभर नाराज हो गए थे और कहा, "कोई भी ठेकेदार कह दे कि मैं पैसा लेता हूं उसे जूते-जूते मारूंगा। ऐसे ही थोड़े ही राजभर घूम रहा है। ये आरोप गलत हैं।"

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।