Yogi government's gift to passengers bus, fare of AC Janrath services reduced by 20 percent योगी सरकार का बस यात्रियों को तोहफा, एसी जनरथ सेवाओं का किराया 20 प्रतिशत तक घटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार का बस यात्रियों को तोहफा, एसी जनरथ सेवाओं का किराया 20 प्रतिशत तक घटा

योगी सरकार ने बस यात्रियों को तोहफा दिया है। अटल बिहारी बाजपेयी के 100वें जन्मदिवस पर यात्रियों को तोहफा देते हुए एसी बस सेवाओं का किराया 20 प्रतिशत तक घटा दिया गया है।

Wed, 25 Dec 2024 01:54 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार का बस यात्रियों को तोहफा, एसी जनरथ सेवाओं का किराया 20 प्रतिशत तक घटा

यूपी की योगी सरकार ने बस यात्रियों को तोहफा दिया है। यूपी परिवहन निगम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 100वें जन्मदिवस पर यात्रियों को तोहफा देते हुए एसी बस सेवाओं का किराया 20 प्रतिशत तक घटा दिया है। अब यात्री गुरुवार से इन बसों में कम किराये पर यात्रा कर सकेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि एसी बस (3 x 2) का किराया 1.63 रुपये प्रति किमी. से घटकर 1.45 रुपये प्रति किमी. तक होगा। इसी तरह 2 x 2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी की जगह 1.60 रुपये प्रति किमी हो जायेगा। किराया कम होने से निगम की इन एसी बसों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे आय में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खराब प्रदर्शन करने वाले बिजलीकर्मियों पर ऐक्शन शुरू, मछलीशहर के एक्सईन सस्पेंड

महाकुंभ के लिए कानपुर से पहली बार आन स्पॉट बुक होंगी बसें

महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज प्रबंधन ने पहली बार ऑनस्पॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। आप शहर में कहीं पर भी रहते हैं, रोडवेज बसें वहां पर जाकर आपको पिक करेंगी औऱ महाकुंभ के लिए प्रयागराज ले जाएंगी। 12 घंटे भीतर वापसी होने पर दोनों ओर का किराया और मामूली अतिरिक्त बुकिंग चार्ज चुकाना होगा। किराया दूरी के हिसाब से चुकाना होगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि विशेष स्नान में जाने वाले लोग एक दिन पहले बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा झकरकटी और सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

पहली बार स्लीपर और एसी बसें भी चलेंगी

अनिल कुमार ने बताया कि नई बसों की मांग तो हुई ही है, साथ ही अबकी बार एसी और स्लीपर बसें भी कानपुर से प्रयागराज को चलेंगी। इनकी भी बुकिंग यात्री करा सकेंगे। रोडवेज प्रयागराज में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की सुविधा देने जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।