Yogi expressed grief over the plane crash, Akhilesh said immediate clarification should come what did Mayawati say विमान हादसे पर योगी ने जताया दुख, अखिलेश बोले- तत्काल स्पष्टीकरण आए, क्या बोलीं मायावती?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विमान हादसे पर योगी ने जताया दुख, अखिलेश बोले- तत्काल स्पष्टीकरण आए, क्या बोलीं मायावती?

अहमदाबाद विमान हादसे पर लगातार प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है। अखिलेश यादव ने स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की है। मायावती ने संवेदना जताई है।

Thu, 12 June 2025 05:50 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
विमान हादसे पर योगी ने जताया दुख, अखिलेश बोले- तत्काल स्पष्टीकरण आए, क्या बोलीं मायावती?

अहमदाबाद में भयावह विमान हादसे के बाद हर कोई हैरान है। लगातार अपडेट आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आशंकाओं को खत्म करने के लिए तत्काल घटना के कारणों पर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गहरी संवेदना जताई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की घटनाओं में जनहानि न हो। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: विजय रुपाणी पर कोई अपडेट नहीं,पूर्व CM के घर में प्रार्थनाओं का दौर जारी

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हादसे को लेकर एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके। यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए। बहुत दुख की बात है कि एयर इंडिया का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। अखिलेश ने कहा कि एयरक्राफ्ट क्रैश होता है तो बहुत बड़ी घटना होती है। इस समय पर जितनी जानकारी मिली है हमारी अपील होगी कि सभी यात्रियों को बचाए और उनका इलाज हो।

बसपा प्रमुख मायावती ने हादसे को लेकर एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद विमान हादसे में काफी लोगों की हुई मौत की घटना अत्यन्त दुःखद एवं अति पीड़ादायी। पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए। कुदरत उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।