Yogi cabinet meeting today, 20 important proposals will get green signal योगी कैबिनेट की बैठक आज, 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी कैबिनेट की बैठक आज, 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग होगी। सुबह 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 20 महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी मिल सकती है। 

Tue, 2 Dec 2025 12:09 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी कैबिनेट की बैठक आज, 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। सुबह 11 बजे से लोकभवन में होने वाली इस बैठक में 20 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। इसमें अयोध्या में भव्य राममंदिर संग्रहालय, प्रदेश में अस्पतालों के विकास में निजी निवेश के प्रोत्साहन के लिए सरकारी सहायता नीति, उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन सहित औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन, खेलकूद, स्टांप सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार शाम कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी कर दिया। इसमें शामिल कुल 20 प्रस्तावों में से तीन औद्योगिक विकास विभाग और दो-दो नगर विकास व आवास विभाग के हैं। प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर 'जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र' की स्थापना होगी। प्रयागराज में कार्यालय उप निबंधक सदर व कार्यालय उप/सहायक महानिरीक्षक निबन्धन लिए भूमि उपलब्ध कराने व उत्तर प्रदेश उपकर गन्ना अधिनियम, 1956 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-22 सन् 1956) (यथा संशोधित) को निरसित किए जाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन का लाभ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली, 2025 को भी मंजूरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के आगामी सत्र में उत्तर प्रदेश पेंशन की हकदारी तथा विधिमान्यकरण अध्यादेश, 2025 का प्रतिस्थानी विधेयक पुर्नस्थापित/पारित कराकर अधिनियमित कराने का प्रस्ताव भी है। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली, 2022 के अंतर्गत सेवायोजित खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविर आदि में प्रतिभाग किये जाने की अवधि एवं आवाजाही में लगने वाले समय सहित कर्तव्यार्थ व्यतीत अवधि (ड्यूटी) माने जाने जाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।