Yogi Adityanath targeted Akhilesh Yadav said Samajwadi Party has problem with MahaKumbh see tweets of last 2 months सपा को महाकुंभ से दिक्कत, पिछले 2 महीने का ट्वीट देखिए; योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा को महाकुंभ से दिक्कत, पिछले 2 महीने का ट्वीट देखिए; योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कोई भी काम कराने पर सपा को पीढ़ा होने लगती है।

Sun, 2 Feb 2025 03:32 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
share
सपा को महाकुंभ से दिक्कत, पिछले 2 महीने का ट्वीट देखिए; योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। अयोध्या के मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सनातन का विरोध करती है। पिछले 2 महीने का ट्वीट देखिए, सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ के विरोध में हैं। दुनियाभर से 34 श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। शनिवार को उपराष्ट्रपति और 73 देशों के राजदूत आए,देश दुनिया से पर्यटक और श्रद्धालु महाकुंभ आए हैं। लेकिन पीड़ा समाजवादी पार्टी को हो रही है।

सीएम योगी रविवार को मिल्कीपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "वर्षों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए लेकिन तब भी सपा ने इसका विरोध किया था, आज आप देख रहे होंगे। जब भी अयोध्या के विकास कार्य को आगे बढ़ाया तब सपा ने इसका विरोध किया। सड़कों को चौड़ीकरण हो या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो तब भी सपा ने इसका विरोध किया। अयोध्या के एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि बाल्मिकि के नाम पर किया गया, तब भी सपा ने विरोध किया। जब हम लोगों ने अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े रैन बसेरों का नामकरण निषादराज किया था, तब भी समाजवादी पार्टी को पीढ़ा हो रही थी। इस पार्टी की पीढ़ा को हम समझ सकते हैं। सपा अध्यक्ष के पिछले 2 महीनों के ट्वीट को देखिए, इनके सभी ट्वीट इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के विरोध में आए हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये वहीं समाजवादी पार्टी है जो बहराइच में महाराज सुहलदेव के विजय स्मारक का विरोध करती है। कहती है कि गांधी का होना चाहिए। सपा को गांधी व पाजी (बदमाश) प्यारे हैं। इनको मिल्कीपुर का मोइन खान प्यारा है। इन्हें कन्नौज का नवाब सिंह यादव प्यारा है। जिसने बेटी की इज्जत से खिलावड़ किया। सपा हर माफिया के साथ खड़ी रहती थी। जब भी कोई घटना घटती है तो उसके पीछे सपा का हाथ होता है। इसलिए इसे पीढ़ा है कि कैसे सनातन धर्म का गौरव बढ़ रहा है। विकास अयोध्या का हो रहा है, प्रयागराज हमारे जनप्रतिधियों का था, पैसा केंद्र और राज्य का था लेकिन पीढ़ा सपा को हो रहा था।

नौटंकी कर रहा है अयोध्या का सांसद

सीएम ने कहा कि सपा भारत विरोधी तत्वों को गले लगाती है। विधानसभा उपचुनाव के दौरान इनके दरिंदे नेता ने मैनपुरी में दलित बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अयोध्या में कल एक बेटी के साथ घटना हुई है, आज इनका सांसद नौटंकी कर रहा है। जांच होगी तो उसमें भी सपा का कोई दरिंदा शामिल जरूर होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।