Yesterday they were creating a ruckus, today Bhim Army workers were seen holding their ears 51 arrested so far कल मचा रहे थे उत्पात, आज कान पकड़े दिखाई दिए भीम आर्मी कार्यकर्ता, अब तक 51 गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कल मचा रहे थे उत्पात, आज कान पकड़े दिखाई दिए भीम आर्मी कार्यकर्ता, अब तक 51 गिरफ्तार

प्रयागराज में बवाल करने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। अब तक 51 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी कार्यकर्ता इस दौरान कान पकड़े दिखाई दिए। इनकी बाइकें भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

Mon, 30 June 2025 06:39 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
कल मचा रहे थे उत्पात, आज कान पकड़े दिखाई दिए भीम आर्मी कार्यकर्ता, अब तक 51 गिरफ्तार

प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना जाने से रोकने पर बवाल करने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ता की धरपकड़ पुलिस ने तेज कर दी है। अब तक 51 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जो कार्यकर्ता कल उत्पात मचा रहे थे। पुलिस की गाड़ी पर भी चढ़कर हुड़दंग कर रहे थे, आज पुलिस की शिकंजे में आते ही कान पकड़कर बैठ नजर आए। कई उपद्रवियों की बाइकों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, उपद्रव के दूसरे दिन भड़ेवरा बाजार में जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दिया है। बाजार, बैंक और शिक्षण संस्थान खुल गए।

रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के सह संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद को कौशाम्बी और करछना के इसौटा में जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने करछना थाना क्षेत्र के भडेवरा बाजार में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। हजारों की संख्या में उग्र भीड़ ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक तोड़फोड़, आगजगी और पथराव किया। पथराव में एसीपी करछना अरुण त्रिपाठी, सहित अन्य कई पुलिस समेत राहगीर, महिलाएं व पत्रकार भी घायल हुए। यहां तक कि कई दुकानों में भी तोड़फोड़ व लूटपाट तक की गई। देर शाम किसी तरह शांति हुई तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तार शुरू की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज में भीम आर्मी का बवाल, पुलिस से झड़प के बाद गाड़ियां तोड़ीं, बाइकें फूंकी

घटना की रात में रैली में तीन दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल को छोड़कर भागे उपद्रवियों की बाइक को पुलिस ने जब्त कर व ट्रैक्टर पर लदवाकर करछना और आसपास के चौकियों में रखवाया। गाड़ियों के नंबर के आधार पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांवड़ मार्ग पर यशवीर महाराज का चेकिंग अभियान, पांच हजार वालंटियर उतरे

देर शाम से ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू किया। उपद्रव के वीडियो के आधार पर रात तक 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अगले दिन सुबह चार बजे से फिर धर पकड़ शुरू हुई। इसमें ककरम, तेली का पूरा, इसौटा, भुंडा, मछहर का पूरा, घोरघट, अरई, भीरपुर, करछना, करबालपुर, बरसवल, लखरावा, लहबरा,अकोढ़ा, कौंधियारा, भमोखर सहित दर्जनों गांव से चिन्हित 51 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।