yellow alert of heat wave in 20 districts including kanpur intensity of sun will increase from the first week of april कानपुर समेत 20 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट, अप्रैल के पहले हफ्ते से बढ़ जाएगी धूप की तल्‍खी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर समेत 20 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट, अप्रैल के पहले हफ्ते से बढ़ जाएगी धूप की तल्‍खी

  • गुरुवार से शनिवार तक तेज सरफेस हवाएं भी चलेंगी जिसकी रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। कानपुर नगर, मैनपुरी, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, कौशांबी, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा समेत प्रदेश के 20 जिलों में बुधवार और गुरुवार के लिए हीट अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Thu, 27 March 2025 06:45 AMAjay Singh हिटी, कानपुर/ लखनऊ
share
कानपुर समेत 20 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट, अप्रैल के पहले हफ्ते से बढ़ जाएगी धूप की तल्‍खी

Heatwave Alert in UP: धूप की तल्खी बढ़ने के साथ यूपी में मौसम भी गर्म होने लगा। बुधवार को कानपुर, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर में सीजन और इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि सीएसए मौसम केंद्र के बुधवार को कानपुर का अधिकतम पारा 37.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार से शनिवार तक तेज सरफेस हवाएं भी चलेंगी जिसकी रफ्तार 45 से 55 किमी प्रति घंटा तक होगी। कानपुर नगर, मैनपुरी, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, कौशांबी, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा समेत प्रदेश के 20 जिलों में बुधवार और गुरुवार के लिए हीट अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसका असर भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही हीट वेव की स्थिति पैदा हो जाएगी। गर्म और उमस भरी हवाओं के कारण पसीने वाली गर्मी भी शुरू हो जाएगी। अप्रैल के मध्य तक राहत की संभावना जताई जा रही है लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। अब पूर्वी से उत्तर भारत की हीट वेव खिसक रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समीक्षा अधिकारी पर्चा लीक केस में अभ्‍यर्थी गिरफ्तार, 15 लाख में हुई थी डील

22 मार्च से अब तक लगातार तापमान चढ़ रहा है। 15 मार्च को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा था जो सीजन (माह) का सर्वाधिक था। अब बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पहुंच गया। 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

विक्षोभ का मैदान पर असर

अफगानिस्तान और मध्य पाकिस्तान से चला विक्षोभ पहाड़ों तक पहुंच गया है। इसका प्रतिकूल असर मैदान के एक हिस्से पर पड़ा है। अन्य राज्यों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 20 जिले इसकी जद में आ गए। इसमें पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले शामिल हैं। एक छोर अलीगढ़ है तो दूसरा प्रयागराज। तीसरा ललितपुर। यहां हल्की हीट वेव बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर और आसपास के जनपदों में तापमान अधिक रहेगा। अगले 24 घंटों में गर्मी की यह स्थितियां बनी रहेंगी। गुरुवार से तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 45-55 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। यह सरफेस विंड हैं जिसका अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनाथ आश्रम में 24 बच्‍चों की तबीयत बिगड़ी, 2 किशोरियों की मौत; जांच के आदेश

अब चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से शनिवार तक तेज सरफेस विंड चलेंगी। इन हवाओं की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा रहेगी। धूल भरी इन हवाओं के कारण राहगीरों को चलना मुश्किल हो सकता है। तेज अंधड़ से भी सचेत किया गया है। यह अंधड़ लगातार 72 घंटों तक बना रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।