Yadav storyteller head shaved and nose rubbed on woman feet 4 arrested after video goes viral यादव कथावाचक का सिर मुंडवाकर महिला के पैरों में नाक रगड़वाई; वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यादव कथावाचक का सिर मुंडवाकर महिला के पैरों में नाक रगड़वाई; वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

इटावा में एक कथावाचक को यादव होने की सजा मिल गई। आयोजक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अभद्रता की सारी हदें पार कर डालीं। ग्रामीणों ने कथावाचक को पकड़कर जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद महिला के पैरों में नाक रगड़वाई गई।

Mon, 23 June 2025 06:50 PMDinesh Rathour बकेवर (इटावा)
share
यादव कथावाचक का सिर मुंडवाकर महिला के पैरों में नाक रगड़वाई; वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

यूपी के इटावा में एक कथावाचक को यादव होने की सजा मिल गई। आयोजक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अभद्रता की सारी हदें पार कर डालीं। ग्रामीणों ने कथावाचक को पकड़कर जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद महिला के पैरों में नाक रगड़वाई गई। लोगों का मन इतने से भी नहीं भरा तो उसे गांव से भगा दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित सपा सांसद और अन्य नेताओं के साथ सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दांदरपुर गांव में 21 जून से 27 जून तक मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन था। सामूहिक भागवत में जय प्रकाश तिवारी परीक्षित हैं। भागवत के लिए अछल्दा औरैया के संत कुमार यादव को बतौर कथावाचक बुक किया गया था। 21 जून को कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। शाम को अचानक से आयोजकों ने गांव वालों के साथ मिलकर कथावाचक का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद महिला के पैरों में सिर रखवाकर नाक रगड़वाई और फिर गांव से भगा दिया। घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला तूल पकड़ गया। सोमवार को पीड़ित कथावाचक सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक राघवेंद्र गौतम के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचा। कथावाचक ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिकायत में क्या बोला पीड़ित

पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि कथा के पहले दिन आरोपियों ने यादव होने की उसे सजा दी। जबकि उन्होंने पहले ही अपना असली नाम बताया था। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कथावाचक की तलाशी ली थी, जिसमें उनके पास से दो आधार कार्ड मिले थे। एक आधार में नाम मुकट मणी अग्निहोत्री, पता अछल्दा औरैया लिखा था, जबकि दूसरे काउर् में नाम मुकट सिंह, पता निबाड़ी कला इटावा पता लिखा था। इस सब पूरी घटना के बाद गांव में भागवत कथा के लिए नए कथावाचक सुखदेव मिश्रा धनुआ खेड़ा जसवंतनगर को बुलाया गया है। इटावा एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया, कथावाचक का सिर मुंडवाकर मारपीट की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।