xen suspended for talking to someone else in the meeting of up s energy minister ak sharma लगातार आईं X पोस्ट के बाद अब ऐक्शन मोड में यूपी के उर्जा मंत्री, चलती मीटिंग में एक्सईएन सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लगातार आईं X पोस्ट के बाद अब ऐक्शन मोड में यूपी के उर्जा मंत्री, चलती मीटिंग में एक्सईएन सस्पेंड

उर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विषय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान अधिशासी अभियंता रामनरेश किसी बाहरी व्यक्ति से बात करने लगे। आरोप है कि उन्होंने वीसी को बीच में ही छोड़ दिया। इस हरकत पर अधिकारियों की नजर थी। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

Sun, 24 Aug 2025 03:10 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
लगातार आईं X पोस्ट के बाद अब ऐक्शन मोड में यूपी के उर्जा मंत्री, चलती मीटिंग में एक्सईएन सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लगातार चुनौतियों से जूझते दिख रहे हैं। एक तरफ बिजली फॉल्ट और कटौती को लेकर लोगों की नाराजगी सामने आती रहती है तो दूसरी तरफ अपने ही विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के रुख को लेकर ऊर्जा मंत्री का दर्द बार-बार छलक जाता है। हाल ही में उर्जा मंत्री के ‘एक्स’ हैंडल पर भी लगातार यह दर्द देखने को मिला। लेकिन अब वह ऐक्शन मोड में आ गए हैं। लापरवाही और अनुशासनहीनता पर उन्होंने सख्त रुख अपना लिया है। ताजा मामला बस्ती का है जहां ऊर्जा मंत्री की मीटिंग में किसी और से बात करना एक्सईएन को महंगा पड़ गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के दौरान दूसरे से बात करने पर नजर पड़ते ही अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय (रुधौली) रामनरेश को एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी शंभू कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन बस्ती वीके गुप्ता ने बताया कि वीसी के दौरान किसी और से बात करने को अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में 20 अगस्त को क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मरों को समय पर बदलने, परिवर्तकों की कार्यशाला में उपलब्धता और टोल फ्री नंबर-1912 पर प्राप्त उपभोक्ता केंद्रित समस्याओं के निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान चर्चा हो रही थी। चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता रामनरेश किसी बाहरी व्यक्ति से बात करने लगे। आरोप है कि उन्होंने वीसी को बीच में ही छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: नेताओं की ‘परीक्षा’ में अब सिर्फ 16 महीने, अचानक इस गुणा-गणित में जुटे दल

एक्सईएन रामनरेश की इस हरकत पर अधिकारियों की नजर थी। एमडी ने इसे अनुशासनहीनता माना और एक्सईएन को उपभोक्ता केंद्रित समस्याओं के निस्तारण एवं कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने का दोषी मानते हुए 22 अगस्त को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ अग्रेतर जांच एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्हें एमडी कार्यालय वाराणसी से संबद्ध कर दिया गया है। एक्सईएन के खिलाफ इस ऐक्शन से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी शंकर कनौजिया पुलिस के हाथों मारा गया

बता दें कि पूर्व में ऊर्जा मंत्री ने कई बार बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों को जनता की समस्याओं और शिकायतों के प्रति लापरवाह बताते हुए अपनी नाराजगी जताई थी। हाल ही में बस्ती में एक उपभोक्ता से लापरवाही से बात करने का ऑडियो वायरल होने के बाद खुद ऊर्जा मंत्री ने उसे ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिया था। तब एसई के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।