Wrong number defamed her, broke her first relationship and still doesn't let her go, girl tells SP about her pain रॉंग नंबर ने कर दिया बदनाम, पहला रिश्ता तुड़वाया अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा, SP से युवती से बताया दर्द, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रॉंग नंबर ने कर दिया बदनाम, पहला रिश्ता तुड़वाया अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा, SP से युवती से बताया दर्द

यूपी में रॉंग नंबर से परेशान युवती ने एसपी से अपना दर्द बयां किया है। युवती ने अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार कॉल कर बदनाम करने और शादी तुड़वाने के प्रयास किया जा रहा है।कोई है जो शादी नहीं होने देना चाहता है।

Wed, 25 Feb 2026 05:43 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रॉंग नंबर ने कर दिया बदनाम, पहला रिश्ता तुड़वाया अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा, SP से युवती से बताया दर्द

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की युवती ने रॉंग नंबर को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार कॉल कर बदनाम करने और शादी तुड़वाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। युवती का एसपी के सामने दर्द छलका है। युवती ने कहा कि साहब! कोई है जो मेरी शादी नहीं होने देना चाहता है। युवती की गुहार पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

युवती पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची थी। पीड़िता युवती ने बताया कि वह एक विभाग में कर्मचारी हैं। युवती ने बताया कि उसका विवाह एक जगह तय हुआ है। इससे पहले भी उनका एक रिश्ता तय हुआ था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर झूठी अफवाहें फैलाकर तुड़वा दिया गया था। पीड़िता के अनुसार, इस बार भी एक मोबाइल नंबर से कॉल कर उनके ससुराल पक्ष को गुमराह किया जा रहा है तथा उनके चरित्र पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके परिजनों को भी फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे परिवार में असमंजस और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉलोनियों की बदलेगी सूरत; UP के 65 से अधिक जिलों के लिए नई व्यवस्था
ये भी पढ़ें:UP में निवेश के लिए उद्यमियों को न्योता, आदित्यनाथ का जापान में भव्य स्वागत भी

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

युवती ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कोई है जो उसकी शादी नहीं होने देना चाहता है। हर बार फोन करके बदनाम करने से ऐसा ही लगता है। युवती ने बताया कि वह बहुत परेशान है। रिश्ता न तय हो पाने से उसका परिवार भी दुखी है। उसका परिवार जहां भी जाता है वहीं रॉंग नंबर कॉल चली जाती है। पुलिस अधीक्षक युवती की शिकायत के बाद ऐक्शन में आए हैं। एसपी ने केस दर्ज करने के साथ ही जांच के आदेश दिए। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी आयोगों को भर्तियों में रोस्टर का करना होगा पालन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।