women can get exemption in stamp duty on property worth up to Rs 1 crore preparation to pass proposal from yogi cabinet यूपी में महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर स्‍टाम्‍प में मिल सकती है छूट, योगी सरकार कर रही तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर स्‍टाम्‍प में मिल सकती है छूट, योगी सरकार कर रही तैयारी

  • महिलाओं के नाम पर ली जाने वाली संपत्तियों की रजिस्ट्री पर नए सिरे से छूट देने का विचार है। 90 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर 7 फीसदी स्टाम्प शुल्क, 10 लाख पर छह प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लेने की व्यवस्था है। प्रस्ताव पास हुआ तो एक करोड़ की संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क सात की जगह छह फीसद लिया जाएगा।

Wed, 12 Feb 2025 05:51 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में महिलाओं को 1 करोड़ तक की संपत्ति पर स्‍टाम्‍प में मिल सकती है छूट, योगी सरकार कर रही तैयारी

Stamp Duty Exemption: योगी आदित्‍यनाथ सरकार यूपी में संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने में महिलाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश में महिलाओं के नाम पर एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत छूट की तैयारी है। अभी सिर्फ 10 लाख रुपये तक की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर यह छूट दी जा रही है। उच्च स्तर पर सहमति बन गई है। जल्द कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है।

स्टाम्प-न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि राज्य की योगी आदित्‍यनाथ सरकार महिला सशक्तीकरण पर संवेदनशील है। इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में महिलाओं के नाम पर ली जाने वाली संपत्तियों की रजिस्ट्री पर नए सिरे से छूट देने का विचार किया जा रहा है। 90 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर सात फीसदी स्टाम्प शुल्क,10 लाख पर छह प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लेने की व्यवस्था है। प्रस्ताव के मुताबिक अब एक करोड़ की संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क सात की जगह छह फीसद लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन आवंटन के बाद फैक्‍ट्री न लगने की जांच कराएगी योगी सरकार, ब्‍योरा तलब

इससे अधिकतम एक लाख रुपये का फायदा होगा। इस छूट के चलते महिलाओं के नाम पर संपत्ति की खरीद को प्रोत्‍साहन मिलेगा। महिलाएं और सशक्‍त होंगी। पिछले बजट में केंद्र सरकार ने महिला कल्याण के फैसलों पर बजट का प्रावधान किया था। उम्मीद है कि एक करोड़ तक की संपत्ति पर एक फीसदी छूट की राजस्व राशि का हिस्सा मिल सकता है। इससे पहले पांच हजार में गिफ्ट डीड से भी महिलाओं के नाम करीब चार लाख करोड़ की संपत्ति की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर घर में होंगे ये 2 कनेक्‍शन, योगी सरकार अब नगर पंचायतों तक पहुंचाएगी सौगात

18 फरवरी से बजट सत्र

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। 18 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है। बजट सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट 20 फरवरी को पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।