Woman molested in a moving auto in Lucknow then thrown out on the road लखनऊ में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दबाया गला, फिर सड़क पर फेंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दबाया गला, फिर सड़क पर फेंका

लखनऊ में  बेखौफ ऑटो चालक और उसमें सवार युवक ने व्यवसायी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर ऑटो चालक और युवक ने गला दबाया और मारपीट करते हुए रिंग रोड ओवरब्रिज पर चलती ऑटो से फेंक सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गईं।

Mon, 8 June 2026 01:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दबाया गला, फिर सड़क पर फेंका

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑटो में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ ऑटो चालक और उसमें सवार युवक ने इंदिरा नगर सेक्टर 25 में घर लौट रही व्यवसायी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर ऑटो चालक और युवक ने गला दबाया और मारपीट करते हुए रिंग रोड ओवरब्रिज पर चलती ऑटो से फेंक सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गईं। इससे महिला को गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सूचना पर पति और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में गाजीपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ऑटो चालक फरार है।

गोमती नगर निवासी व्यवसायी की जानकीपुरम में 60 फिटा रोड पर दुकान है। व्यवसायी के मुताबिक शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी (56) दुकान बंदकर जानकीपुरम से ऑटो से गोमती नगर निकली थीं। पीड़िता के मुताबिक चालक ऑटो चला रहा था, जबकि पीछे सवारी के रूप में एक युवक बैठा था। आरोप है कि जैसे ही ऑटो विकास नगर से रिंग रोड ओवरब्रिज पर पहुंची। तभी पीछे बैठे युवक ने उनके साथ अश्लीलता करते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। ऑटो में ऐसी हरकत से घबराई महिला ने आरोपी से विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो युवक और ऑटो चालक ने उनका मुंह बंद कर गला दबाया। किसी तरह से उन्होंने आरोपी युवक को धक्का दिया तो गले से उसका हाथ हट सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्ती के नाम पर दगाबाजी; यूपी में किशोरी से दुष्कर्म, दोस्तों ने अश्लील वीडियो

चलती ऑटो से धक्का दिया, 20 मीटर घिसटकर जख्मी

शोर मचाने पर दोनों आरोपी उन्हें इंदिरा नगर सेक्टर 25 के पास चलती ऑटो से धक्का देकर भाग निकले। धक्का देने से वह सड़क पर करीब 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं। पीछे से आ रहे राहगीरों ने महिला को सड़क पर जख्मी देखा तो गाड़ियां रोक ली। फिर उन्हें तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया। इस बीच लोगों ने भाग रही ऑटो को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के घायल होने की सूचना पति को अस्पताल से दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क में मिला इनकार तो खाया जहर, युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश

पति अस्पताल पहुंचे तो रोकर बताई घटना

अनहोनी की आशंका के तहत घबराए पति परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। पीड़िता ने पति को रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पति ने शनिवार देर रात ही गाजीपुर थाने में अज्ञात ऑटो चालक और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। गाजीपुर के सहायक पुलिस आयुक्त ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मड़ियांव पलटन छावनी निवासी आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में ऑटो में पीछे सुमित ही बैठा था। पुलिस टीमें फरार चल रहे ऑटो चालक की तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेल-खेल में मेकअप बॉक्स उठा लाई थी मासूम, चोर-चोर का ताना मिलने पर की खुदकुशी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।