Woman left husband for devar four years later he also cheated on her देवर के लिए पति को छोड़ा, चार साल बाद उसने भी घर से निकाला; थाने पहुंचकर महिला ने लगाई गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवर के लिए पति को छोड़ा, चार साल बाद उसने भी घर से निकाला; थाने पहुंचकर महिला ने लगाई गुहार

कन्नौज में एक महिला ने देवर के प्यार में पति से दूरी बना ली। लेकिन चार साल बाद देवर ने भी महिला का साथ छोड़ दिया। अब महिला खुद को अकेला पाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Wed, 7 May 2025 04:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
देवर के लिए पति को छोड़ा, चार साल बाद उसने भी घर से निकाला; थाने पहुंचकर महिला ने लगाई गुहार

यूपी के कन्नौज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने देवर के प्यार में पति से दूरी बना ली। लेकिन चार साल बाद देवर ने भी महिला का साथ छोड़ दिया। अब महिला खुद को अकेला पाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने भी तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये मामला छिबरामऊ क्षेत्र के सौरिख थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। पति की गैर मौजूदगी में उसका देवर उस पर बुरी नजर रखता था। धीरे-धीरे उसने दबाव में लेकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। फिर उसे हमेशा शादी करने का झांसा देता रहा। देवर से उसके संबंधों की जानकारी होने पर उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया पिछले 4 साल से उसका देवर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है अब उसने शादी से मना कर दिया।

महिला का आरोप है कि उसका देवर कही और शादी करने जा रहा है। ऐसे में अब वो उसके बिना नहीं रह सकती। उधर, पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला अब न घर की रही और न घाट कि जैसा किया वैसा उसे मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के दिन प्रेमी के साथ भागी थी प्रेमिका, 2 दिन बाद दोनों ने की आत्महत्या
ये भी पढ़ें:स्कूल में बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख मां के उड़े होश

बीवी को किसी और के साथ देख पति ने किया हमला

उधर, गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर दोनों पर कथित रूप से फावड़े से हमला कर दिया, जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।