Wife marries lover without seeking divorce husband protests at Collectorate तलाक लिए बिना पत्नी ने प्रेमी से की शादी, बच्चा भी हुआ; अब कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा बेबस पति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तलाक लिए बिना पत्नी ने प्रेमी से की शादी, बच्चा भी हुआ; अब कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा बेबस पति

यूपी के सहारनपुर में एक युवक की पत्नी ने उसको तलाक दिए बिना ही प्रेमी से दूसरी शादी कर ली है। उधर, पीड़ित पति ने पुलिस पर पत्नी द्वारा अवैध रूप से की गई शादी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया।

Wed, 7 Jan 2026 01:53 PMPawan Kumar Sharma संवाददता, सहारनपुर
share
तलाक लिए बिना पत्नी ने प्रेमी से की शादी, बच्चा भी हुआ; अब कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा बेबस पति

यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर के रहने वाले एक युवक की पत्नी ने उसको तलाक दिए बिना ही प्रेमी से दूसरी शादी कर ली है। उधर, पीड़ित पति ने पुलिस पर पत्नी द्वारा अवैध रूप से की गई शादी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बीमारी से भी परेशान है और वह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठा है। वहीं, मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर को रहने वाले रवि कुमार का कहना है कि उसकी शादी गांव छिदबना की रहने वाले युवती के साथ 2018 में हुई थी। पत्नी की ओर से अदालत में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया था, लेकिन अदालत ने उसके पक्ष में फैसला देते हुए पत्नी को शादी के कर्तव्यों को पूरा करने का आदेश दिया था। आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुरालियों ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ सांठगांठ कर ली है। वह रसौली की बीमारी से परेशान है। उसके सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े और 50 हजार रुपये की नगदी भी आरोपियों अपने पास रख ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्नाव में नवविवाहिता का फंसे से लटका मिला शव, एक महीने पहले की थी लव मैरिज

तलाक दिए बिना प्रेमी से कर ली शादी

आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर बिना तलाक दिए उसकी पत्नी की शादी अवैध रूप से दूसरे युवक से करा दी, जिससे उसको एक संतान भी पैदा हुई है। इसीलिए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित का कहना है कि उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है, वह अकेला ही रहता है। वहीं, मामले में एसएसपी और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीओ मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।