Wife caught with her boyfriend guesthouse husband arrived with police and lover hid under bed गेस्ट हाउस में ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पुलिस लेकर पहुंचा पति, बेड के नीचे छिप गया प्रेमी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गेस्ट हाउस में ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पुलिस लेकर पहुंचा पति, बेड के नीचे छिप गया प्रेमी

झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। काफी समय से अपने पति से अलग रही रही एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गेस्ट हाउस पहुंची। दोनों एक कमरे के अंदर थे।

Fri, 16 Jan 2026 04:52 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, झांसी
share
गेस्ट हाउस में ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पुलिस लेकर पहुंचा पति, बेड के नीचे छिप गया प्रेमी

यूपी के झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। काफी समय से अपने पति से अलग रही रही एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गेस्ट हाउस पहुंची। दोनों एक कमरे के अंदर थे। पति को जब इसकी जानकारी मिली तो वह पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गया। पति ने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को देखकर महिला का प्रेमी बेड के नीचे छिप गया। पति के साथ पुलिस को देखकर महिला आक्रोशित हो गई और उसने जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला उल्टे पुलिस पर ही बिफर पड़ी। महिला बोली-अब वह पति के साथ नहीं रहती। उसे तलाक देने को तैयार हूं। गेस्ट हाउस में हो रहे हंगामे का वीडियो किसी ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस महिला को थाने लेकर आई और मामले को शांत कराने का प्रयास करती रही।

मामला चार दिन पुराना नबाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव सिमराहा के रहने वाले विजय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 3 साल पहले एक युवती से हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। अलग रहने लगे। 2023 में केस किया गया। इसके बाद नातेदारों ने समझौता कराया। दोनों साथ रहने लगे। लेकिन, इस बीच पति को युवती पर शक होने लगा। आरोप लगाया कि पत्नी एक युवक को जानती थी। उसे यह पसंद नहीं था।

पत्नी के समझाने पर भी वह नहीं मानी। वह अक्सर उस युवक से मिलने के लिए जाने लगी। उसने जब इस पर आपत्ति जताई तो पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। लेकिन, पति उस पर लगातार नजर रखने लगा। 11 जनवरी को उसने एक युवक के साथ देखा और उसका पीछा किया। पत्नी युवक को लेकर एक गेस्ट हाउस पहुंच तो पति भी पुलिस लेकर पहुंच गया। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक पत्नी का ब्वॉयफ्रेंड है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।