आपको जिन इलाकों....संसद में क्यों नाराज हो गए सांसद चंद्रशेखर आजाद? रेलमंत्री से कर दी ये मांग
संसद में बाेल रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद रेलमंत्री से नाराज हो गए। उन्होंने रेलमंत्री से सवाल किया कि वह एक टांग पर खड़े होकर अपनी बात रखें या दोनों टांगों पर, जिससे कि उनके मुद्दों पर आपको ध्यान जाए।

Chandrashekhar Azad News: बिजनौर जिले के नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से अचानक नाराज हो गए। उन्होंने संसद में रेलमंत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए दिए। साथ उन्होंने अपनी मांग भी रखी। चंद्रशेखर ने कहा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नगीना रेलवे स्टेशन पर हो रहे नवीनीकरण काम को जल्द पूरा कराया जाए, साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर दो की लंबाई बढ़ाई जाए। चंद्रशेखर आजाद ने रेलमंत्री से नगीना और धामपुर से दिल्ली और लखनऊ के बीच नई ट्रेनें चलाने की भी मांग की।
एक टांग पर खड़े होकर बोलें या दोनों टांगों पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संसद में बोलते हुए अचानक से चंद्रशेखर रेलमंत्री से नाराज हो गए। उन्होंने रेलमंत्री से सवाल किया कि वह एक टांग पर खड़े होकर अपनी बात रखें या दोनों टांगों पर, जिससे कि उनके मुद्दों पर आपको ध्यान जाए। नई ट्रेनों की मांग के मुद्दे पर बोल रहे चंद्रशेखर ने कहा, आपको जिन इलाकों के लोगों ने वोट नहीं दिया, उनका भी ध्यान रखना होगा।
मंत्री किसी एक पार्टी विशेष का नहीं, पूरे देश का होता है। उन्होंने कहा, उनके लोकसभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, स्योहारा आदि नगरों में स्थित रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज और अंडरपास आदि नहीं बनने के चलते लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। रेलमंत्री से सवाल जवाब के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने रेलवे में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, रेलवे में करीब तीन लाख पद खाली हैं। आज जब देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है तो इतनी बड़ी संख्या में पद खाली क्यों पड़े हैं। उन्होंने रेलमंत्री से आरक्षित सीटों को भरने का आग्रह भी किया।
सपा सांसद ने संसद में उठा महिलाओं और बच्चों के संरक्षा का मुद्दा
समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने हाल में खबरों में आए एक विवादास्पद गीत का मुद्दा लोकसभा में उठाया, जिस पर सरकार ने कहा कि इस पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है तथा डिजिटल माध्यमों पर इस तरह की सामग्री से महिलाओं और बच्चों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सपा सांसद भदौरिया ने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माये गए एक विवादास्पद गीत का उल्लेख प्रश्नकाल में किया। उन्होंने पूरक प्रश्न में पूछा कि 'अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर विभिन्न माध्यमों से समाज में परोसी जा रही अश्लीलता को तत्काल रोकने के लिए क्या सरकार कोई कदम उठाएगी।' सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने उत्तर में बताया कि सदस्य ने जिस गाने के बारे में बात की है, उस पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा, ''अभिव्यक्ति की आजादी में संविधान निर्माताओं ने जो तर्कसंगत पाबंदियां लगाई हैं, हमें उनके हिसाब से ही चलना चाहिए।




साइन इन